बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक समय पर दोनों के डेटिंग की अफवाहें सुर्खियों में थीं। तो वहीं, एक समय ऐसा भी आया जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें लाइमलाइट में बनी रहीं। हालांकि, न तो कभी टाइगर और न ही कभी दिशा ने खुद के रिश्ते में होने या न होने की बात कही। हालांकि, अब टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने इनके रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आयशा का बयान सामने आते ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ गई है।
2 of 5
आयशा श्रॉफ-टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
हालिया इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से उनके बेटे टाइगर और दिशा के कभी रिश्ते में होने की अफवाह को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर आयशा चौंक उठीं और उन्होंने कहा, 'वह दिशा को डेट कर रहा था?' आयशा ने साफ किया कि वह दिशा के भी क्लोज हैं। इसके अलावा उन्होंने ऐसी रिपोर्ट को कोरी अफवाह बताते हुए आगे जोड़ा, 'टाइगर-दिशा सिर्फ एक बेहद अच्छे दोस्त की तरह हैं।'
3 of 5
दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर की बहन आयशा श्रॉफ को हाल ही में दिशा पाटनी के साथ एक रेस्तरां में स्पॉट किया गया। वहीं, टाइगर-दिशा की बात करें तो इनके रिश्ते को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अगस्त 2022 में ऑनलाइन अटकलें सामने आईं कि यह जोड़ी अलग हो गई है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अफवाहों की पुष्टि नहीं की और न ही खंडन किया। टाइगर और दिशा अक्सर इवेंट्स और रेस्तरां में साथ नजर आते हैं।
Anil Kapoor: एक्शन से भरपूर 'सुबेदार' के साथ साउथ के इस रीमेक में भी दिखेंगे अनिल कपूर, अभिनेता ने किया कंफर्म
4 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, टाइगर श्रॉफ की बात करें तो उन्होंने चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में यह खुलासा किया था कि वह सिंगल हैं। साथ ही एक्टर ने श्रद्धा कपूर पर क्रश होने की बात कही थी। टाइगर के शब्दों में, 'मैं सिंगल हूं। मुझे कम से कम ऐसा लगता है, और मैं वर्तमान में चारों ओर देख रहा हूं। मैं हमेशा श्रद्धा कपूर से प्रभावित रहा हूं। मुझे लगता है कि वह महान है।' टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक साथ 'बागी' और 'बागी 3' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।
Flora Saini: अब्यूसिव रिलेशनशिप को याद कर छलका फ्लोरा सैनी का दर्द, रूह कंपा देगी एक्ट्रेस की कहानी
5 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी पाइपलाइन में 'मिशन ईगल' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्म है। इसके अलावा एक्शन स्टार 'गणपत' में भी नजर आएंगे। यह एक बॉलीवुड एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें उनके अपोजिट कृति सेनन और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में होंगे।