फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3: 15 अगस्त को रिलीज होगा सलमान की फिल्म का नया टीजर! जानिए क्या है 'टाइगर 3' के ट्रेंड होने की वजह

Tue, 09 Aug 2022 07:33 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 09 Aug 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
tiger 3 trending on twitter salman khan and katrina kaif starrer film new teaser can be released on 15 august
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का नाम हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में लिया जाता है। वह हर ईद पर अपनी कोई न कोई फिल्म रिलीज करते रहते हैं, हालांकि इस ईद पर उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। लेकिन अगली ईद फैंस के लिए खाली नहीं जाएगी। ईद 2023 में सलमान खान अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आ रहे हैं। दबंग खान की फिल्म 'टाइगर 3' ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। हालांकि कुछ दिन पहले मेकर्स ने 'टाइगर 3' का एक टीजर वीडियो भी साझा किया था, जिसमें सलमान खान और कटरीना कैफ की झलक देखने को मिली थी। 

tiger 3 trending on twitter salman khan and katrina kaif starrer film new teaser can be released on 15 august
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फैंस भी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ट्विटर पर भी टाइगर 3 ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में फैंस अनुमान  लगा रहे हैं कि सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 का टीजर वीडियो 15 अगस्त को आने वाला है। इसके लेकर तमाम फैंस ट्वीट भी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं हुई है, इसलिए अभी सिर्फ दावा है।




tiger 3 trending on twitter salman khan and katrina kaif starrer film new teaser can be released on 15 august
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान की फिल्म टाइगर की फ्रेंचाइजी वह उनके करियर की बड़ी फिल्मों में से एक है। साल 2012 में एक था टाइगर और 2017 में टाइगर जिंदा है आई थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थीं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि 15 अगस्त के मौके पर टाइगर 3 का ट्रेलर आने वाला है या नहीं। क्योंकि अभी सलमान खान की फिल्म का कुछ हिस्सा शूट होने के लिए बाकी है। हालांकि अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है।





विज्ञापन
विज्ञापन
tiger 3 trending on twitter salman khan and katrina kaif starrer film new teaser can be released on 15 august
सलमान खान-टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

टाइगर की फ्रेंचाइजी में हर बार सलमान खान के साथ कटरीना कैफ ही नजर आई हैं। टाइगर 3 में भी कटरीना का जलवा कायम रहेगा। बता दें कि सलमान खान की पिछली दो फिल्में दबंग 3 और राधे बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं, ऐसे में टाइगर 3 से काफी उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन का किरदार निभा रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed