फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: हिट होगी लाल सिंह चड्ढा, बायकॉट के बाद भी लोगों को क्यों आएगी पसंद? चार बिंदुओं में समझें

Tue, 09 Aug 2022 07:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 09 Aug 2022 07:31 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Movie Laal Singh Chaddha Will Prove Blockbuster After Boycott Know Full Planning of Makers Here
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान चार साल बाद फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। अभिनेता के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है, जो सोशल मीडिया पर आमिर की फिल्म का विरोध कर रहा है। ट्विटर पर लंबे समय से बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड कर रहा है। कई लोगों ने फिल्म न देखने की भी अपील की है। ऐसे में फिल्म के लिए हर तरफ निगेटिव माहौल बना हुआ है। माना ये जा रहा है कि इस बायकॉट का असर 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई पर भी पड़ सकता है। लेकिन क्या सच में बायकॉट के बाद भी 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर फेल होगी? यह सवाल इसलिए है क्योंकि लाल सिंह चड्ढा के हिट होने के कई कारण है। आइए आपको एक-एक करके बताते हैं। 

Aamir Khan Movie Laal Singh Chaddha Will Prove Blockbuster After Boycott Know Full Planning of Makers Here
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान की वापसी
आमिर खान की लगभग हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर की पिछली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को छोड़ दिया जाए तो उनकी फिल्मों की कमाई भी चर्चा में रहती है। ऐसे में फैंस को आमिर की फिल्मों को इंतजार रहता है और इस बार आमिर खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, जिस वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता बनी हुई है। 

Aamir Khan Movie Laal Singh Chaddha Will Prove Blockbuster After Boycott Know Full Planning of Makers Here
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

करीना और आमिर की हिट जोड़ी
'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आएंगी और दोनों की जोड़ी को बॉक्स ऑफिस पर हिट माना जाता है। इस फिल्म के ट्रेलर से लेकर गानों तक में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। आमिर और करीना 'लाल सिंह चड्ढा' से पहले 'थ्री इडियट्स' में एक साथ नजर आए थे और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। ऐसे में इस बार भी दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Movie Laal Singh Chaddha Will Prove Blockbuster After Boycott Know Full Planning of Makers Here
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छुट्टी का मिलेगा फायदा
आमिर खान की यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है, जिस दिन 'रक्षाबंधन' है। ऐसे में इस फिल्म को छुट्टी का भी जबरदस्त तरीके से फायदा मिल सकता है। वहीं, रक्षाबंधन के बाद स्वतंत्रता दिवस भी रहा है और इस छुट्टी का भी पॉजिटिव असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Aamir Khan Movie Laal Singh Chaddha Will Prove Blockbuster After Boycott Know Full Planning of Makers Here
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

पारिवारिक फिल्म है 'लाल सिंह चड्ढा'
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' एक फैमिली फिल्म है, जिसमें एक खूबसूरत कहानी के साथ आमिर और करीना की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म में बोल्ड सीन नहीं है, जिस वजह से हर कोई इस फिल्म को परिवार के साथ बैठकर देख सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed