फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 200 करोड़ की दहजील पर 'दृश्यम 3', लाखों में सिमटी 'द वन' और 'हनुमान अंश'; जानें सोमवार का कलेक्शन

Mon, 05 Oct 2026 08:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 05 Oct 2026 08:43 PM IST
सार

Box Office Collection: 2 अक्तूबर को रिलीज हुई 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस फिल्म के अलावा 'द वन' और 'हनुमान अंश' जैसी फिल्में भी थिएटर्स में जमी हुई हैं। जानिए इन फिल्मों का कलेक्शन। 

विज्ञापन
Box Office Collection Drishyam 3 Nears 200 Crore The Vvan And Hanuman Ansh See Monday Drop
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में अपना दबदबा जमाने की कोशिश कर रही हैं। जहां एक तरफ हालिया रिलीज 'दृश्यम 3' और 'द वन' दर्शकों को लुभा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ 'हनुमान अंश' रिलीज के करीब दो महीने बाद भी अच्छी कमाई कर रही है। जानिए वीकएंड के बाद आज सोमवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
Box Office Collection Drishyam 3 Nears 200 Crore The Vvan And Hanuman Ansh See Monday Drop
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' की गिरी कमाई 
फिल्म 'हनुमान अंश' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इसे रिलीज हुए करीब 2 महीने हो चुके हैं। फिल्म ने बीच में जमकर कमाई की। लेकिन अब 60 दिन बाद इसकी कमाई भी लाखों में पहुंच गई है। रविवार को इसने 3 करोड़ की कमाई की थी। अब वीकएंड के बाद आज सोमवार को इसने महज 65 लाख की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 325.38 करोड़ हो गया है। 
Box Office Collection Drishyam 3 Nears 200 Crore The Vvan And Hanuman Ansh See Monday Drop
द वन - फोटो : instagram @tamannaahbhatia
धीमी रफ्तार में चल रही 'द वन' की गाड़ी 
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' ने भी वीकएंड पर अच्छी कमाई की।
  • रविवार को इसने 3.25 करोड़ कमाए थे।
  • लेकिन आज इसकी कमाई में भी भारी गिरावट हुई है।
  • फिल्म ने आज रिलीज के 11वें दिन केवल 74 लाख की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 62.84 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Drishyam 3 Nears 200 Crore The Vvan And Hanuman Ansh See Monday Drop
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' का दबदबा बरकरार
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने वीकएंड का भी जमकर फायदा उठाया। पहले दिन इस फिल्म ने 62 करोड़, दूसरे दिन 53.50, तो वहीं तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि इसकी कमाई में भी वीकएंड के बाद गिरावट दर्ज हुई है।

तीन दिन 50 करोड़ के ऊपर कमाई करने वाली इस फिल्म ने आज चौथे दिन 14.55 करोड़ कमाए हैं। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 191.05 करोड़ हो गया है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

देर रात तक इन फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में और बढ़ोतरी हो सकती है।  

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: रणबीर कपूर की 'रामायण' के सेट पर लगी आग? मचा हड़कंप; जानें कितना हुआ नुकसान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed