फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lisa Marie Presley: नहीं रहीं मशहूर गायिका लिसा मैरी प्रेस्ली, 54 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Fri, 13 Jan 2023 08:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Jan 2023 08:22 AM IST
विज्ञापन
Lisa Marie Presley Passes Away: singer and daughter of Elvis Presley Died at the age of 54
Lisa Marie Presley - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर लिसा मैरी प्रेस्ली नहीं रहीं। 54 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लिसा को मेडिकल इमरजेंसी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि लिसा मैरी प्रेस्ली दिवंगत अमेरिकी एक्टर, सिंगर और म्यूजिशियन एल्विस प्रेस्ली की बेटी थीं। 

Lisa Marie Presley Passes Away: singer and daughter of Elvis Presley Died at the age of 54
Lisa Marie Presley - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि लिसा, एल्विस प्रेस्ली की इकलौती बेटी थीं। गायिका के आकस्मिक निधन से उनका परिवार गहरे दुख में है। फैंस के बीच भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लिसा के परिवार ने एक बयान जारी कर दुख की इस खड़ी में साथ देने और प्रार्थना करने के लिए सभी का आभार जताया है। साथ ही यह अपील की है कि इस मुश्किल वक्त में परिवार की निजता का ख्याल रखा जाए।
Bigg Boss 16: सुंबुल की वजह से शिव-साजिद की दोस्ती में आई दरार? क्या टूट जाएगी मंडली?

Lisa Marie Presley Passes Away: singer and daughter of Elvis Presley Died at the age of 54
Lisa Marie Presley-Michael Jackson - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि लिसा प्रेस्ली की शादी दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन से शादी हुई थी। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की शादी 1994 से 1996 तक चली। एक बार प्रेस्ली ने यह खुलासा भी किया था कि माइकल जैक्सन के साथ शादीशुदा जिंदगी में रहते हुए उन्हें बच्चे पैदा करने से डर लगता था। एक टॉक शो के दौरान लिसा ने कहा था कि, 'मुझ पर बच्चे पैदा करने का दबाव था और मैं भी चाहती थी। लेकिन मैं भविष्य के बारे में सोचती थी कि मैं कभी जैक्सन के साथ बच्चों की कस्टडी को लेकर उलझना नहीं चाहूंगी।'
दुखद: ‘पान सिंह तोमर’ के राइटर संजय चौहान का 62 वर्ष की आयु में निधन, लीवर संबंधी बीमारी से थे पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
Lisa Marie Presley Passes Away: singer and daughter of Elvis Presley Died at the age of 54
Lisa Marie Presley - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेस्ली को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले ही गायिका ने अपनी मां के साथ  गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में हिस्सा लिया था। बता दें कि लिसा की मां प्रिसिला प्रेस्ली भी मशहूर अभिनेत्री हैं। लिसा प्रेस्ली जब पांच वर्ष की थीं तब उनके पिता एल्विस प्रेस्ली और मां प्रिसिला का तलाक हो गया था। जब वह 9 वर्ष की थीं तो उन्होंने अपने पिता को खो दिया। गौरतलब है कि एल्विस प्रेस्ली का निधन वर्ष 1977 में हुआ था।  बता दें कि बतौर सिंगर और सॉन्गराइटर लिसा मैरी प्रेस्ली की डेब्यू एल्बम वर्ष 2003 में रिलीज हुई थी।
Box Office Report: क्या अवतार 2 की कमाई में सेंध लगा पाएगी लकड़बग्घा और कुत्ते? वरिसु के आगे थुनिवु पस्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed