ऋतिक रोशन ने बड़े पर्दे पर फिल्म कहो न प्यार है से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद अभिनेता रातों रात स्टार बन गए थे। इसके बाद अभिनेता की दूसरी सबसे सफल फिल्म कोई मिल गया थी। इसे भी उनके पिता राकेश रोशन ने ही बनाया था। फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म में ऋतिक की मां का रोल रेखा ने निभाया था। आज के थर्सडे थ्रोबैक में हम आपको इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।
Suchitra Krishnamoorthi: कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं सुचित्रा, निर्देशक की मांग सुन रो पड़ी थीं एक्ट्रेस
2 of 5
कोई मिल गया
- फोटो : सोशल मीडिया
आठ अगस्त 2003 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म ऋतिक और एक एलियन की दोस्ती पर आधारित थी। इसमें रेखा ने सोनिया मेहरा का किरदार निभाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि शूटिंग के दौरान रेखा ने ऋतिक रोशन को जोरदार तमाचा जड़ दिया था।
3 of 5
कोई मिल गया
- फोटो : सोशल मीडिया
इस थप्पड़ से अभिनेता भी हैरान रह गए थे। दरअसल, फिल्म के एक सीन में रेखा को ऋतिक पर हाथ उठाना था। इसे शूट करने से पहले ही रेखा ने अभिनेता को आगाह कर दिया था कि सीन में रियलिटी लाने के लिए वह उन्हें सच में थप्पड़ मारेंगी। हालांकि, अभिनेता ने इस बात को मजाक में ले लिया।
4 of 5
कोई मिल गया
- फोटो : सोशल मीडिया
जैसे ही सीन शुरू हुआ रेखा ने ऋतिक को जोरदार चांटा जड़ दिया, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए अभिनेता भी दंग रह गए। फिर उन्हें एहसास हुआ कि रेखा ने उनसे सीरियसली यह बात कही थी। रेखा का थप्पड़ इतना तेज था कि अभिनेता कुछ समय तक अपना गाल सहलाते रह गए।
5 of 5
कोई मिल गया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कोई मिल गया के सुपरहिट हो जाने के बाद फिल्म के सीक्वल कृष नाम से बनाया गया था। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद ऋतिक कृष 3 में नजर आए थे। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस समय कृष 4 पर काम चल रहा है।
Bharat Bhagya Vidhata Trailer: भोजपुरी में प्रदीप पांडे चिंटू का एक्शन हंगामा, रिलीज होते ही हुआ वायरल