करिश्मा कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने वेब सीरिज में काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अकसर उन्हें अपनी बहन करीना के साथ किसी पार्टी या इवेंट में स्पॉट किया जाता है। Throwback Thrusday में आइए बात करते है करिश्मा कपूर की।
2 of 5
karishma kapoor
- फोटो : instagram
करिश्मा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं लेकिन पहचान उन्हें 'राजा हिंदुस्तानी' से ही मिली। करिश्मा ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो खूब नाम कमाया लेकिन पर्सनल लाइफ बहुत कष्ट भरी थी। करिश्मा ने संजय कपूर से साल 2003 में शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। शादी के कुछ साल बाद ही करिश्मा और संजय के बीच खटपट की खबरें आने लगी थीं।
3 of 5
karishma kapoor
- फोटो : instagram
करिश्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी में इतना परेशान हो गई थीं कि उन्होंने संजय कपूर के खिलाफ एफआईआर तक करवाई थी। इस रिपोर्ट में करिश्मा ने बताया था कि संजय किस तरह उनके ऊपर अत्याचार करते थे। एक इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया था कि संजय ने मुझसे सिर्फ इसलिए शादी की थी क्योंकि मैं एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस थी।
करिश्मा ने बताया था 'संजय हमेशा फेमस और पब्लिक फिगर बनना चाहता था क्योंकि खुद उसके पास ऐसा कोई हुनर नहीं था जिससे लोग उसे पहचाने। उसका मुझे ट्रॉफी की तरह इस्तेमाल कर दिल्ली के लोगों के बीच पॉपुलर होने का प्लान था। वो मुझसे मारपीट करता था।'
5 of 5
Karishma Kapoor
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा की ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और 11 साल बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया। अब करिश्मा अपने दो बच्चों समायरा और कियान की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय की लाइफ में प्रिया सचदेव के आने के बाद दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई थी। करिश्मा से तलाक के एक साल बाद यानी साल 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।