बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों वायरल हो रहा है। तो सोचा आज #Throwbackthursday में आशा पारेख की ही बात कर लेते हैं। बतौर अभिनेत्री आशा पारेख ने 'दिल देके देखो' से हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। मध्यम वर्गीय परिवार से संबध रखने वाली आशा पारेख को नृत्य का शौक था। लेकिन वो डॉक्टर बनना चाहती थीं। कम उम्र में ही वो मंच पर डांस परफॉर्मेंस दिया करती थीं। यहीं निर्देशक बिमल रॉय ने उन्हें देखा और बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव दिया था। आशा अपने जमाने की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रही हैं।
भारतीय सिनेमा में साठ के दशक की 'गोल्डन जुबली गर्ल' आशा पारेख परदे पर साड़ी पहनना पसंद करती थीं। अपने 'बड़े हिप्स' के बारे में बताते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- मैंने काउबॉय ड्रेसेस पहनने के लिए अपना वजन कम किया था। फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- इंवेट्स में गाउन पहनना मुझे थोड़ा हास्यास्पद लगता था। साड़ी आपके ग्रेस को बढ़ाती है। एक महिला साड़ी में ज्यादा सम्मानजनक और सुंदर दिख सकती है।
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे प्यार का मौसम' फिल्म में 'आप से मिलिए' गाने में काउबॉय ड्रेस पहननी थी। साथ ही शर्ट को टक करना था। जैसा कि आप सभी जानते हैं, मेरे हिप्स थोड़े बड़े हैं। लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैं डॉक्टर से मिली। मैंने डाइट और मसाज से लगभग 15 किलो वजन कम किया। मैं हर दिन सुबह 6 बजे पहले डॉक्टर से मिलने जाती फिर सेट पर जाती थी। मुझे कम खाने के लिए कहा गया था लेकिन फिल्म के सेट पर नासिर साहब मजाक करते थे- इसे रोटी दिखा दो, ये ठीक हो जाएगी। आशा पारेख का नाम आमिर खान के अंकल और निर्देशक नासिर हुसैन के साथ जुड़ा। हालांकि उन खबरों में कितनी सच्चाई थी ये किसी को पता नहीं लेकिन एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने खुलासा किया था कि लंबे समय तक उनका एक ब्वॉयफ्रेंड रहा था।
4 of 5
आशा पारेख
- फोटो : Social Media
अपनी सुंदरता और पुरुषों से मिली तारीफ पर उनका कैसा रिएक्शन होता था इस बारे में बात करते हुए आशा पारेख ने एक दिलचस्प बात बताई थी। उन्होंने कहा था- "लड़के मुझसे बात करते हुए घबरा जाते थे। उन्हें मेरी तारीफ करना मुश्किल काम लगता था। लेकिन मुझे याद है कि जब मैंने 'आन मिलो सजना' में जे ओम प्रकाश साहब (निर्देशक) के गाने 'अच्छा तो हम चलते हैं' में सफेद शरारा पहना तो उन्होंने मेरी तारीफ करते हुए कहा था- ''तुम बहुत अच्छी लग रही हो''। उन्होंने अपनी बेटी पिंकी (रोशन) के लिए भी ऐसा ही एक आउटफिट बनवाया, जब उनकी राकेश रोशन से शादी हुई।
अपने सफल दौर में आशा पारेख ने सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया जिसमें शामिल है देव आनंद, राजेश खन्ना, शशि कपूर, जीतेन्द्र, मनोज कुमार, पर उन्हें अफसोस है कि वो दिलीप कुमार के साथ काम नहीं कर पाई। आशा पारेख को दुःख है कि आज की अभिनेत्रियां साड़ी-सलवार कमीज को भूल गई है और सिर्फ गाउन में नजर आती है।