बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म सुपर 30 की शूटिंग मे बिजी हैं। ऐसे में खबर आई है कि टीवी दुनिया की यह खूबसूरत एक्ट्रेस ऋतिक की पत्नी बनने जा रही हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं यह लकी गर्ल...
मृणाल ठाकुर जी हां यही है वो लकी गर्ल जो टीवी सीरियल 'कुम कुम भाग्य' में प्रज्ञा की बहन बुलबुल के रोल में नजर आ रही हैं। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि अब मृणाल, ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'सुपर 30' में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं। मृणाल इस फिल्म में ऋतू रश्मि का रोल निभाएंगी।
बता दें कि फिल्म सुपर 30 के लिए एक्ट्रेस फाइनल होने में समय लगा था। फिल्म के डायरेक्टर ने इसके लिए ग्रैंड ऑडिशन लिया था जिसमें तकरीबन 15 हजार लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। आखिर में जीटीवी चैनल के एक सीरियल में काम करने वाली टीवी एक्टर मृणाल को चुना गया।
फिल्म में ऋतिक प्रोफेसर आनंद कुमार के रोल में होंगे, जिनके कोचिंग इंस्टीटयूट सुपर 30 से पढ़ने वाले छात्र आईआईटी में जगह बनाते हैं। फिल्म को विशाल बहल डायरेक्ट कर रहे हैं साथ ही रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स के बैनर तले फिल्म शूट की जा रही है।
फिल्म सुपर 30 इसी साल 23 नवंबर को रिलीज होगी। शायद ही आपको पता हो कि मृणाल को पहले आमिर की फिल्म के लिए भी ऑफर आया था। आमिर खान मृणाल को फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन मृणाल ने इस ऑफर को बिना सोचे समझे ही ठुकरा दिया था।