फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पापा अनिल कपूर जैसा पति नहीं चाहती थीं सोनम कपूर, इस एक्ट्रेस को बताई थी दिल की बात

Thu, 03 May 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
This Is Why Sonam Kapoor Never Wanted Her Husband To Be Like Father Anil Kapoor
Sonam Kapoor and Anil Kapoor

ऐसा माना जाता है कि बेटियों के लिए उनके पापा सुपरहीरो होते हैं, जो हर परेशानी से उन्हें महफूज रखते हैं। यही वजह है कि हर लड़की अपने पिता जैसा ही जीवनसाथी चाहती है जो उसे प्यार करे, खुश रखे और हर मुश्किल से दूर रखे। मगर सोनम कपूर इस थ्योरी में भरोसा नहीं करतीं। वह कभी नहीं चाहती थीं कि उनका पति उनके पापा अनिल कपूर जैसा हो।

This Is Why Sonam Kapoor Never Wanted Her Husband To Be Like Father Anil Kapoor
anil kapoor
इससे पहले कि आप इस नतीजे पर पहुंचे कि सोनम और उनके पापा अनिल के बीच कोई मनमुटाव है, तो आपकी तसल्ली के लिए बता दें कि ऐसी कोई बात नहीं है। दरअसल, एक्ट्रेस का मानना है कि वह अपने पिता की तरह ही सपनों में खोई रहने वाली और बिलकुल भी प्रैक्टिकल नहीं हैं। इसलिए वह चाहती हैं कि उनका जीवनसाथी ऐसा हो जो ना सिर्फ उन्हें प्यार करे, बल्कि व्यवहारिक भी हो।
This Is Why Sonam Kapoor Never Wanted Her Husband To Be Like Father Anil Kapoor
anil kapoor

साल 2012 में जब सोनम कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल के मशहूर चैट शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' में आई थीं, तभी उन्होंने दिल की ख्वाहिश जाहिर कर दी थी। सोनम ने कहा था कि वह और उनके पापा दोनों ही कभी-कभी बचकानी हरकतें करते हैं और इस बात को लेकर उनकी मां सुनीता कपूर हमेशा फिक्रमंद रहती हैं। यही वजह है कि सुनीता कपूर भी ऐसा दामाद चाहती थीं जो उनकी तरह शांत और प्रैक्टिकल हो। यह बात उन्होंने भी अनिल कपूर को बता दी थी ताकि जब वह बेटी के लिए दूल्हा ढूंढ़ने निकलें, तो इस का ख्याल रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
This Is Why Sonam Kapoor Never Wanted Her Husband To Be Like Father Anil Kapoor
sonam kapoor and anand ahuja

सोनम कपूर के होने वाले पति आनंज आहूजा दिल्ली के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट और आनंद आहूजा अच्छे दोस्त हैं। उनकी ही वजह से सोनम और आनंद की पहली मुलाकात हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेट करने के महीनेभर बाद ही आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को प्रपोज कर दिया था। 

विज्ञापन
This Is Why Sonam Kapoor Never Wanted Her Husband To Be Like Father Anil Kapoor
सोनम कपूर - फोटो : SELF

सोनम कपूर शादी के बाद पति आनंद आहूजा को अपनी लिखी कविता 'एंबिशन' गिफ्ट करेंगी। इस कविता में उन्होंने वह सारी बातें लिखीं हैं जिसकी उम्मीद वह अपने पति से करती हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई को मुंबई में होगी। शादी पंजाबी रीति-रिवाज से उनकी मौसी की हवेली से होगी। इसी शाम होटल 'द लीला' में ग्रांड रिसेप्शन होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed