इन दिनों सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एक ऐसा हीरो छाया हुआ है जिसकी लोकप्रियता रजनीकांत, अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे दिगग्जों को परेशान कर सकती है। ये हीरो इन दिग्गजों की तरह कोई बड़ी फिल्में नहीं करता और ना ही खूबसूरत जगहों पर हीरोइन के साथ रोमांस करता है, फिर भी ये इतना लोकप्रिय है कि इसे बंग्लादेश का सुपरस्टार कहा जाता है क्योंकि बंग्लादेश में ये हीरो काफी मशहूर है।
इस हीरो की पॉपुलैरिटी पड़ रही है सब पर भारी, फोटो खींचने तक के लिए तरसते हैं लोग
अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये हीरो है कौन ? ये हैं अशरफ्फुल अलोम सईद यानि हीरो अलोम जो आलम बोगरा के नाम से जाने जाते हैं। आलम ने कई फिल्मों में काम किया है और 500 से ज्यादा गाने प्रोड्यूस किए हैं। आलम की लोकप्रियता का आलम ये है कि फैंस ने इनके नाम से फेसबुक पर कई पेज बना रखे हैं और तो और उनके गानों को भी चंद मिनटों में लाखों व्यूज मिल जाते हैं।
इस हीरो की पॉपुलैरिटी पड़ रही है सब पर भारी, फोटो खींचने तक के लिए तरसते हैं लोग
देखिए किस तरह आलम के लिए पागल हो जाते हैं लोग -
इस हीरो की पॉपुलैरिटी पड़ रही है सब पर भारी, फोटो खींचने तक के लिए तरसते हैं लोग
बंग्लादेश में लोग आलम को लेकर इस हद तक पागल हैं कि वो उनके साथ सेल्फी तक लेने के लिए आतुर रहते हैं। जिस तरह बॉलीवुड में शाहरुख को रोमांस का बादशाह कहा जाता है, ठीक उसी तरह बंग्लादेश में आलम बोगरा को किंग ऑफ रोमांस माना जाता है। आपको आलम की इस लोकप्रियता पर अचरज हो रहा होगा क्योंकि बाकी कलाकारों की तरह आलम ना तो खूबसूरत हैं और ना ही उनके सिक्स पैक हैं बावजूद उनमें ऐसा हुनर है कि लोग उन्हें देखते ही पागल हो जाते हैं।
इस हीरो की पॉपुलैरिटी पड़ रही है सब पर भारी, फोटो खींचने तक के लिए तरसते हैं लोग
अगर यूं कहा जाए कि उनके गाने सिर्फ उनके नाम पर भी चल जाते हैं तो गलत नहीं होगा। हर गाने में आलम के साथ आप एक से एक खूबसूरत हीरोइन को देख सकते हैं जो बिंदास होकर उनके साथ नाचती भी हैं और रोमांस भी करती हैं।
देखिए आलम बोगरा के गाने की झलक -