फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्रेशन में चली गई थी बॉलीवुड की ये हॉट हीरोइन, योग से जुड़कर सिर तक मुंडवा लिया

Tue, 17 Jan 2017 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
This actress and former Miss India quit films for spiritual quest and went bald
क्या आपको फिल्म 'आशिक बनाया आपने' की हीरोइन तनुश्री दत्ता याद है ? वही तनुश्री जिन्होंने साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीतकर तमाम भारतीयों को गौरवान्वित कर दिया था। लेकिन अचानक ही इस हीरोइन का ग्लैमर की दुनिया से मोहभंग हो गया और खुद को चकाचौंध की दुनिया से दूर कर लिया।

अचानक ही इस हीरोइन का फिल्मों से हो गया था मोहभंग, सिर तक मुंडवा लिया था

This actress and former Miss India quit films for spiritual quest and went bald
ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद साल 2005 में तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'चॉकलेट' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'आशिक बनाया आपने', 'ढोल' और 'रिस्क' जैसी चुनिंदा फिल्में की। इन फिल्मों में वो अपनी एक्टिंग से ज्यादा बोल्ड सीन को लेकर सुर्खियों में रहीं। लेकिन बाद में तनुश्री ने अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और आध्यात्मिक खोज में लग गईं।

अचानक ही इस हीरोइन का फिल्मों से हो गया था मोहभंग, सिर तक मुंडवा लिया था

This actress and former Miss India quit films for spiritual quest and went bald
लोगों की समझ में नहीं आया कि जिस लड़की ने ब्यूटी पेजेंट जीतकर ग्लैमर की इंडस्ट्री में नाम कमाने और फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की थी, उसे अचानक ही फिल्में छोड़कर आध्यात्म की ओर क्यों झुकना पड़ा ?

2013 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा था कि कई लोगों ने उनकी फिल्म चॉइस पर सवाल उठाए और तरह-तरह के सुझाव दिए। उन्हें कुछ समझ नहीं आता था। बाद में उन्होंने कई फिल्ममेकरों को काम के सिलसिले में मैसेज भी किए लेकिन उन्हें बहुत दुख हुआ जब किसी का जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक ही इस हीरोइन का फिल्मों से हो गया था मोहभंग, सिर तक मुंडवा लिया था

This actress and former Miss India quit films for spiritual quest and went bald
इसके बाद तो जैसे तनुश्री दत्ता का बुरा वक्त ही शुरु हो गया। बॉलीवुड की पेज 3 पार्टियों के पीछे के सच को सामने से देखकर वो सिहर उठी थीं और इस तरह की स्थिति को देखते हुए उस वक्त उन्होंने एक साल का ब्रेक लिया। हालांकि इसके बाद उन्होंने 2009 में फिर से कमबैक किया लेकिन ये उनके लिए और भी खराब रहा।
विज्ञापन

अचानक ही इस हीरोइन का फिल्मों से हो गया था मोहभंग, सिर तक मुंडवा लिया था

This actress and former Miss India quit films for spiritual quest and went bald
- फोटो : self
तनुश्री को लगा कि अब उन्हें आध्यात्म से जुड़ने की जरूरत है और बस उन्होंने फिल्में छोड़ दीं और यूएस चली गईं। लेकिन वहां से लौटने के बाद तनुश्री ने डिप्रेशन में चली गईं। इसके बाद उनके एक दोस्त ने उन्हें योगा सेंटर से जुड़ने के लिए कहा, लेकिन वहां भी उनका मन नहीं लगा।

इसके बाद उन्होंने लद्दाख का रुख किया। आध्यात्म से जुड़ने का तनुश्री पर इस कदर जुनून सवार हो चुका था कि उन्होंने अपना सिर तक मुंडवा लिया। इसके बाद कुछ आश्रमों में रहने के बाद तनुश्री दत्ता ने ईसाई धर्म अपना लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed