साउथ स्टार धनुष और नित्या मेनन की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' को रिलीज हुए आज नौ दिन हो गए हैं। फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन कर रही है। फिल्म की कहानी और सितारों की एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में मिथरन जवाहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का कारोबार भी बढ़ता जा रहा है। वहीं, अब फिल्म के नौवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें बढ़त देखने को मिली है।
2 of 4
Thiruchitrambalam
- फोटो : social media
'थिरुचित्रम्बलम' ने 12 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और ओपनिंग डे पर ही 8.5 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया था। वहीं, इसके बाद वीकएंड तक फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया और अपने साथ रिलीज हुई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि वीकएंड के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली। लेकिन 30 करोड़ के बजट में बनी यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' अपना बजट निकालने में पहले ही सफल हो चुकी है।
3 of 4
थिरुचित्रम्बलम
- फोटो : सोशल मीडिया
'थिरुचित्रम्बलम' ने बुधवार को 3.1 करोड़ की कमाई की, तो गुरुवार को इसका कलेक्शन लुढ़का और 2.12 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, शुक्रवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है और नौवें दिन इसने 2.60 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस तरह से 'थिरुचित्रम्बलम' की अब तक की कुल कमाई 53.02 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का प्रदर्शन इसी तरह से चलता रहा तो, यह जल्द अपनी दोगुनी लागत निकालने में सफल हो जाएगी।
4 of 4
Thiruchitrambalam
- फोटो : सोशल मीडिया
मिथरन जवाहर के निर्देशन में बनी 'थिरुचित्रम्बलम' को पॉजिटिव रिव्यू मिलने के साथ ही जनता की सराहना भी मिल रही है। यही कारण है कि फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में धनुष और नित्या मेनन के अलावा राशि खन्ना, प्रकाश राज और प्रिया भवानी भी शामिल हैं। वहीं, फिल्म में धनुष डिलीवरी ब्वॉय के किरदार में नजर आए हैं और नित्या मेनन उनकी बेस्ट फ्रेंड बनी हैं।