{"_id":"5af3b4f64f1c1b5f098b903d","slug":"these-viral-pictures-are-the-proof-ranveer-singh-missing-deepika-padukone-at-sonam-anand-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम के रिसेप्शन में रणवीर सिंह को याद आई दीपिका पादुकोण, पार्टी बीच में छोड़ 2 घंटे किया ये काम ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम के रिसेप्शन में रणवीर सिंह को याद आई दीपिका पादुकोण, पार्टी बीच में छोड़ 2 घंटे किया ये काम
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री न केवल ऑन स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन भी साफ दिखाई देती है। वैसे तो यह दोनों स्टार एक दूसरे को बीते पांच साल से डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने मीडिया के सामने कभी भी अपने रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की, लेकिन सोशल मीडिया पर इनके प्यार के अफसाने हमेशा दिखाई देते हैं। यह नजारा एक बार फिर से सोनम और आनंद के रिसेप्शन में दिखाई दिया जब रणवीर किसी से फोन पर बात करते हुए दिखे।
Trending Videos
Ranveer Singh
सोनम और आनंद के रिसेप्शन में बॉलीवुड की ज्यादातर दिग्गज हस्तियां पहुंचीं जिन्होंने जमकर इस पार्टी का लुत्फ उठाया। हमेशा से ही दीपिका के साथ नजर आने वाले रणवीर सिंह अकेले ही नजर आए। क्योंकि दीपिका मेट गाला इवेेंट की वजह से इस फंक्शन का हिस्सा नहीं बन सकी। दीपिका की कमी रणवीर सिंह को इस पार्टी में बहुत खली जिसका सबूत यह वायरल तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में रणवीर दीपिका पादुकोण को फोन करते वक्त स्पॉट हुए।
Ranveer Singh
पार्टी को बीच में छोड़ अकेले में इस तरह से फोन पर रणवीर का बात करने का लिंक दीपिका से जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि रणवीर फोन पर किसी और से नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण से ही बात कर रहे थे। इन तस्वीरों को देख इतना तो जरूर कहा जा सकता है रणवीर पार्टी में दीपिका पादुकोण को बहुत मिस कर रहे थे।
A post shared by DeepVeer News (@deepveer.news) on
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer deepika
पार्टी में मौजूद सूत्रों की मानें तो रणवीर फोन पर करीब दो घंटे तक बात करते रहे। हो भी क्यों न आखिरकार रणवीर इस पार्टी में खुद को अकेला जो महसूस कर रहे थे। इसके बाद रणवीर अंदर गए और जमकर डांस किया। रणवीर के डांस के वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि मानो वो किसी की कमी को नजरअंदाज करते हुए ऐसे डांस कर रहे हैं जैसे कि यह मौका उन्हें दोबारा कभी नहीं मिलेगा।
A post shared by Salman Ki Duniyaa (@salmankiduniyaa) on
विज्ञापन
ranveer deepika
खबरों की मानें को दीपिका और रणवीर का अफेयर साल 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' से शुरू हुआ था। जो दिन पर दिन और गहरा होता जा रहा है जो अक्सर उन दोनों की पोस्ट में दिखाई देता है। कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर इस साल के आखिर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यहां तक कि दोनों के परिवार वाले कई बार मुलाकात भी कर चुके हैं।