हिंदी फिल्मों में खलनायक को काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। एक दमदार विलेन किसी भी फिल्म में जान फूंकने के लिए काफी होता है। बॉलीवुड में अब तक कई ऐसे कलाकर विलेन बन चुके हैं, जो अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे खलनायकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्म के लिए हीरो से ज्यादा फीस ली।
Indian Villains: इन खलनायकों ने हीरो से ज्यादा ली फीस, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान
हिंदी सिनेमा के सबसे खतरनाक विलेन में प्राण की गिनती जरूर की जाती है। 60 और 70 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जंजीर में उन्होंने अमिताभ बच्चन से ज्यादा फीस ली थी।
अमरीश पुरी बॉलीवुड के सबसे सफल खलनायकों में से एक थे। अपनी अदाकारी से वे लाखों दिलोंं पर राज करते थे। फिल्म मिस्टर इंडिया में मोगैंबो के रोल के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए उन्होंने अनिल कपूर से ज्यादा पैसे चार्ज किए थे।
Happy Patel: 'हैप्पी पटेल' की भूमिका में नहीं होंगे इमरान खान, आमिर ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दिया बड़ा बयान
अक्षय कुमार हिंदी फिल्मों के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। वे अब तक हीरो से लेकर विलेन तक की भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। अब्बास मस्तान की फिल्म अजनबी में वे नकारात्मक भूमिका में दिख थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने बॉबी देओल से ज्यादा पैसे लिए थे।
फिल्म पद्मावत रणवीर सिंह की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण भी नजर आए थे। रणवीर ने फिल्म में अलाउद्दीन खुलजी का रोल निभाया था। इसके लिए उन्होंने शाहिद से ज्यादा फीस ली थी।
Mouni Roy: पुरानी यादों में खोई दिखीं मौनी, बोलीं- कभी सोचा नहीं था एक्टिंग करूंगी, लेकिन अब इसी से इश्क है