गर्मी की छुट्टियों में नानी का घर आखिर किसे याद नहीं आता? वहीं तो होती हैं सबसे ज्यादा मौज। वैसे नाना-नानी का घर सिर्फ आम बच्चों के लिए ही सबसे प्यारा ठिकाना नहीं है, बॉलीवुड के तमाम स्टारकिड्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कई बॉलीवुड सितारों के बच्चे सिर्फ समर वेकेशंस में नहीं, बल्कि अक्सर ही अपने नाना-नानी के घर मस्ती करते देखे जाते हैं। आइए जानते हैं...
StarKids: इन स्टार किड्स के लिए भी पिकनिक स्पॉट है नाना नानी का घर, जमकर होती हैं मौज
नव्या नवेली और अगस्त्य
नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के नाती-नातिन हैं। इनका अपने नानी घर से काफी जुड़ाव है। नव्या अक्सर अपने ननिहाल के परिवार के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती हैं। नव्या तो यह तक कह चुकी हैं कि उनके लिए उनके नाना दोस्त की तरह हैं। वहीं अगस्त्य की भी नाना अमिताभ बच्चन के साथ अच्छी बॉन्डिंग हैं। बिग बी तो अगस्त्य के जूते और कपड़े तक शेयर करते हैं। सिर्फ नाना-नानी ही नहीं, बल्कि दोनों बच्चों की मामा अभिषेक बच्चन और मामी ऐश्वर्या संग भी खूब बनती है।
आराध्या बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का भी अपने नानी हाउस से काफी जुड़ाव है। ऐश्वर्या अपनी मां के बेहद करीब हैं और उनकी बेटी आराध्या भी अपनी नानी से काफी प्यार करती हैं। कई बार आराध्या, ऐश्वर्या और उनकी मां को साथ में देखा गया है। आराध्या का अपने मामा और उनके परिवार से खूब अटैचमेंट है। ऐश्वर्या राय के भाई के बेटे को आराध्या राखी बांधती हैं।
Anil Kapoor: अनिल कपूर के हिंदी सिनेमा में 40 वर्ष पूरे, एक्टर ने वो सात दिन की क्लिप साझा कर लिखा इमोशनल नोट
तैमूर अली खान
रणधीर कपूर और बबीता की दोनों बेटियों करिश्मा और करीना के बच्चों का अपनी नानी के घर से काफी लगाव है। करीना कपूर अक्सर अपने दोनों बेटों- तैमूर अली खान और जेह के साथ अपने मायके जाती हैं। करिश्मा कपूर के भी दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी हैं। चारों बच्चों जब नानी के घर मिलते हैं तो जमकर मस्ती होती है। करीना कपूर के सोशल मीडिया हैंडल्स पर अक्सर इसकी झलक देखने को मिलती है।
GHKKPM Promo Out: मोहब्बत और फर्ज का मतलब समझाती नजर आईं रेखा, 'गुम है किसी के प्यार में' नई कहानी की शुरुआत
समायरा
समायरा रणबीर कपूर की भांजी हैं। नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्दिमा की बेटी समायरा भी अपने ननिहाल में खूब जमकर मस्ती करती हैं। समायरा का अपने नाना से काफी लगाव था। समायरा अपने मम्मी पापा के साथ दिल्ली रहती हैं, लेकिन वह समय-समय पर मुंबई में अपनी नानी के घर भी जाती हैं। नीतू कपूर अक्सर नातिन समायरा के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती हैं।
Penaz Masani Exclusive: एक रुपये ने मुझे समझाई मेरे गाने की अहमियत, राजेश रोशन ने दिया पहला फिल्मी ब्रेक