बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। पर्दे पर उनकी मौजदूगी हीरो के बराबर ही रहती है। उनका कम डायलॉग और फिल्म में कम स्पेस भी उनकी छाप को फींका नहीं कर पाता। तब्बू, प्रियंका चोपडा़, कंगना रनौता, आलिया भट्ट जैसी तमाम एक्ट्रेस हैं जो आज हीरो के बराबर ही दर्शकों के सामने अपनी हैसियत रखती हैं।
मधुबाला ही नहीं, इन मुस्लिम एक्ट्रेस ने भी धर्म बदलकर रखा बॉलीवुड में कदम, कमाई शोहरत
पचास और साठ के दशक में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला का असली नाम मुमताज बेगम था। बॉलीवुड में आते ही उन्होंने अपना नाम बदलकर मधुबाला कर लिया था। मधुबाला को असली पहचान साल 1947 में आई फिल्म 'नीलकमल' से मिली थी। मधुबाला उर्फ मुमताज बेगम दिल्ली की एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती थीं।
रीना रॉय
बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर जितेंद्र की हीरोइन कही जाने वाली एक्ट्रेस रीना रॉय भी एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं। रीना रॉय का असली नाम सायरा अली है। उन्होंने साल 1972 में फिल्म 'जरूरत' से बॉलीवुड में एंट्री की। बॉलीवुड में कदम रखते के साथ ही सायरा अली ने नाम बदलकर रीना रॉय रख लिया।
बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रही तब्बू भी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी असली नाम तब्बसुम फातिमा हाशमी है। तब्बू ने साल 1985 में फिल्म ‘हम नौजवान’से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी।
आलिया भट्ट
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बारे एक राज उनके फैंस भी नहीं जानते होंगे। आलिया भट्ट भले ही नाम से हिंदू लगती हों, लेकिन वह मूल रुप के एक मुस्लिम खानदान से ताल्लुक रखती हैं। आलिया भट्ट के दादा जी का नाम शिरीन मोहम्मद अली था।