11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई गदर 2 में धमाल मचा दिया है। फिल्म ने महज पांच दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। यह फिल्म साल 2001 में आई गदर का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यह पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड में किसी सीक्वल फिल्म ने कमाल दिखाया है। अक्सर सीक्वल फिल्में टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी फिल्में हैं जिनके सीक्वल बुरी तरह फ्लॉप रहे। आई आपको उनके बारे में बताते हैं।
Bollywood Sequels: गदर 2 की तरह नहीं होती सबकी किस्मत, इन फिल्मों के सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर रहे बुरी तरह फ्लॉप
फिल्म कहानी विद्या बालन के करियर के सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। हालांकि, जब डायरेक्टर ने इसका सीक्वल बनाया तो लोगों ने इसे रिजेक्ट कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपना कमाल नहीं दिखा सकी।
निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म तुम बिन को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म की कहानी ही नहीं, बल्कि गानों ने भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अनुभव सिन्हा ने जब इसका सीक्वल बनाया तो लोगों को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन टिकट खिड़की पर या फिल्म लोगों को आकर्षित करने में कामयाब नहीं रही।
जॉन अब्राहम की फोर्स बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। मेकर्स ने जब इसकी सफलता को भुनाने के लिए फिल्म का सीक्वल निकला तो दर्शकों ने इस सिरे से खारिज कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पिछली सफलता को दोहरा नहीं सकी।
हंगामा को प्रियदर्शन की सबसे शानदार कॉमेडी फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म के कई साल बाद जब डायरेक्टर ने हंगामा 2 बनाया तो दर्शकों को इससे काफी ज्यादा आशाए थीं। जब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई तो दर्शकों को या बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।