बिग बॉस 11 खत्म हुए तकरीबन दो हफ्ते हो चुके हैं लेकिन इसके कुछ नामी-ग्रामी कंटेस्टेंट्स अभी भी लाइमनाइट में बने हुए हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी कंटेस्टेट्स है जो शो के बाद गुमनामी के अंधेरे में गायब हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में...
सबसे पहले हम बात करेंगे शो में बतौर कॉमनर बिहार से आई ज्योति कुमारी। शो से होने के बाद तो दिखाई नहीं दी लेकिन शो के खत्म होते ही वह अर्शी खान की पार्टी में नजर आईं। साथ ही वह कुछ दिनों तक अर्शी के घर भी ठहरीं। खबर है कि विकास गुप्ता उन्हें लेकर एक प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं।
बात करते हैं शो से पहले ही हफ्ते में बाहर हुए जुबैर खान जो कि अब लाइमनाइट से बिल्कुल दूर हैं। उन्हें शो से लड़ाई और लड़कियों को भद्दे कमेट्स करने के चलते सलमान ने गुस्से में बाहर कर दिया था। सलमान के निकाले जाने के कुछ दिन तक वे सुर्खियों में रहे लेकिन अब उनका कोई अता-पता नहीं है।
बिग बॉस की दूसरी पड़ोसी अघोरी तांत्रिक शिवानी दुर्गा बचपन में अपनी फैमिली के साथ राजस्थान के अलवर में रहती थी, लेकिन पहले मां और बाद में पिता की मृत्यु के बाद नोएडा में रहने लग गई। शिवानी हाईली एजुकेटेड हैं और इस समय मुंबई में तांत्रिक शिवानी दुर्गा के नाम से प्रसिद्ध हैं। शिवानी ने अपनी नियमित स्टडी के अलावा तंत्र साधना, शव साधना, श्मशान साधना, भैरवी और तारा जैसी साधना की परीक्षा पास की है। लेकिन शो के बाद वह सुर्खियों में नहीं आतीं।
सब्यसाची भी जानेमाने डिज़ाइनर हैं। हालांकि स्पष्ट कर दें कि यह मशहूर फैशन डिज़ाइन सब्यसाची (मुखर्जी) नहीं हैं, जो बॉलिवुड के चहेते और दुनिया भर में मशहूर हैं और जिन्हें बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन के लिए नैशनल फिल्म अवॉर्ड तक दिया जा चुका है। सब्यसाची सतपती उड़ीसा में टीवी पर एक फेमस कुकरी शो भी होस्ट कर चुके हैं। वह मिस इंडिया 2017 के ऑडिशन को भी जज करने के साथ-साथ कई लाइव शो भी होस्ट कर चुके हैं। सब्यसाची ने कहा है कि वह ऐक्टिंग में अपना लक आजमाने की कोशिश करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'यदि कोई अच्छा किरदार मिले जो लंबे समय तक लोगों के जेहन में रहने लायक हो तो मैं अपना लक आजमाना चाहूंगा।'