बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने का सपना हर अभिनय प्रेमी का होता है, कुछ तो अपने संघर्षों को दम पर इस इंडस्ट्री में आ जाते हैं, लेकिन कुछ का यह सपना अधूरा ही रह जाता है। अपने इस जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए कई अभिनेता और अभिनेत्रियों अपने ओरिजनल नाम का भी त्याग कर देते हैं और आज वह इस नाम से इस इंडस्ट्री में पॉपुलर हैं, तो चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में।
2 of 9
माला सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
माला सिन्हा
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस माला सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री 60 के दशक की मशहूर अदाकारा थीं, जो अभिनय के साथ-साथ संगीत में निपुण थीं। इंडस्ट्री में आने के बाद माला सिन्हा को अपना नाम बदलकर आल्डा सिन्हा करना पड़ा था।
3 of 9
रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
रेखा
अपने समय की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस रेखा के अभिनय के आज भी फैंस दीवाने हैं। रेखा हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। रेखा जाने माने तमिल एक्टर रामास्वामी गणेशन और पुष्पावल्ली की बेटी हैं। इंडस्ट्री में आने से पहले रेखा का नाम भानुरेखा गणेशन था।
4 of 9
महिमा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
महिमा चौधरी
अभिनेत्री महिमा चौधरी ने फिल्म परदेस से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। महिमा का असली नाम ऋतु था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर महिमा कर लिया था।
5 of 9
मल्लिका शेरावत
- फोटो : सोशल मीडिया
मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड में एक समय ऐसा था, जब हर जगह मल्लिका शेरावत की बातें ही होती थी। मल्लिका और इमरान हाशमी की फिल्में दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय होती थी। आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है। फिल्मों में काम करने से पहले वह रीमा से मल्लिका बन गईं।