सिनेमा जगत की कई फिल्मों और टीवी शो में हमने देखा है कि सासा और बहुओं के बीच अच्छी दोस्ती नहीं होती है। टीवी शो और फिल्मों में ऐसा देख हम सभी ने सास-बहु की जोड़ी का मतलब लड़ाई-झगड़ा और तू-तू मैं-मैं ही समझ लिया है। हालांकि, यह हमेशा सच नहीं होता है। बॉलीवुड की रील लाइफ से बाहर आकर अगर हम रियल लाइफ की बात करें तो कई अभिनेत्रियां अपनी सास के साथ एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करती हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए ऐसी ही कुछ सास-बहू की जोड़ी लेकर आए हैं, जिनके बीच मां-बेटी जैसा रिश्ता है। नीतू कपूर-आलिया भट्ट से लेकर डेनिस मिलर जोनस-प्रियंका चोपड़ा तक, ये हैं बॉलीवुड की सबसे प्यारी सास-बहू की जोड़ियां...
Saas Bahu Jodiyaan: आलिया-नीतू से लेकर करीना-शर्मिला तक, जानें कैसा है इन सास-बहुओं का रिश्ता
आलिया भट्ट-नीतू कपूर
बीते दिनों कपूर खानदान की बहू बनी आलिया भट्ट बेशक रणबीर कपूर से बहुत प्यार करती हैं और रणबीर भी उनसे बेहद प्यार करते हैं। लेकिन इसके साथ ही वह अपनी सास नीतू कपूर की भी लाडली हैं। हमने दोनों को कई बार साथ घूमते-फिरते देखा है। शादी के दौरान भी नीतू-आलिया की तारीफ करती नहीं थक रही थीं। दोनों के बीच वास्तव में बहुत अच्छा रिश्ता है।
प्रियंका चोपड़ा-डेनिस मिलर जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। निक की मां डेनिस मिलर जोनस और प्रियंका के बीच बहुत ही अच्छा रिश्ता है। अक्सर एक-साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
दीपिका पादुकोण- अंजू भवनानी
दीपिका, रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी के साथ एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करती हैं। दीपिका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी सास बिल्कुल मां की तरह उनका ख्याल रखती हैं। दीपिका को अंजू के साथ रहकर कभी मां की कमी महसूस नहीं होती।
सोनम कपूर- प्रिया आहूजा
जल्द ही मां बनने वाली सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी सासू मां प्रिया आहूजा के लिए एक प्यारा सा नोट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे मॉम! यह साल आपका सबसे अच्छा साल हो! मैं बहुत खुशनसीब हूं कि आप मेरी लाइफ में हो। आई लव यू।" इस नोट को देखकर कोई भी समझ जाएगा कि दोनों के बीच का रिश्ता कितना प्यारा होगा।