स्टारडम होना अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। इसमें स्टार की जिंदगी कोई आम जिंदगी नहीं रह जाती और ना ही वे आम लोगों की तरह खुलेआम घूम सकते हैं। यहां तक कि बॉलीवुड स्टार्स अपने को सुरक्षित रखने के लिए अपने साथ गार्ड भी रखते हैं। लेकिन इन गार्ड के होने के बाद भी इन स्टार्स के साथ पब्लिकली गैर-इरादातन छेड़छाड़ हो जाती है, जिसे सहन करना मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में जिनके साथ हुई छेड़छाड़..
इस कड़ी में पहले बात करेंगे मिस यूनिवर्स रहीं खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की। बात उस समय की है जब वह एक ज्वैलरी शॉप के उद्घाटन के लिए गई थीं। लेकिन वहां मौजूद बेकाबू भीड़ के बीच वह फंस गई और उनके कई फैंस उनके ऊपर चढ़ गए। सुष्मिता आज भी इस बात को याद करके कांप जाती हैं।
फिल्म पद्मावत की प्रमोशन के दौरान दीपिका पूरी तरह से करणी सेना की धमकियों से डरी हुई थीं। लेकिन इस गहमागहमी के बीच दीपिका जब स्पेशल मैगजीन लॉन्च के मौके पर पहुंची तो किसी फैंस ने उनके साथ बदतमीजी कर डाली। लेकिन गुस्से में लाल दीपिका ने भीड़ में सबको जमकर खरी-खोटी सुनाई।
इस लिस्ट में एक्टर शत्रुगन की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम आता है। बात उन दिनों की है जब फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। ऐसे में उनके फैंस उनके शरीर को छूने लगे लेकिन अक्षय कुमार ने उन्हें इस भरी भीड़ से बचाया।
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी इस दंश को झेल चुकी हैं। फिल्म तीस मार खान की प्रमोशन के दौरान अक्षय और कटरीना फैेन्स के बीच गए थें। लेकिन कटरीना अपने फैन्स के बीच बुरी फंस गईं लेकिन समय रहते अक्षय कुमार ने कटरीना को भीड़ से सुरक्षित निकाला। इसके बाद 2015 में भी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान कटरीना को छेड़छाड़ जैसी वारदात का सामना करना पड़ा।