प्रिया प्रकाश, प्रिया प्रकाश, प्रिया प्रकाश जी हां इन दिनों हर नौजवान की जुबां पर यही नाम रटा हुआ है और प्रिया को नेशनल क्रश भी माना जा रहा है। लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि कैसे इन तीन दिनों में प्रिया ने सबको अपना दीवाना बना इन चीजों में महारत हासिल कर ली है।
बॉलीवुड से आ रहे ऑफर
चलिए हम आपको प्रिया की उन पांच बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे उन्होंने इंटरनेट के बाजार में चारों तरफ आग लगा दी है। पहले बता दें कि प्रिया का कहना है कि वह बॉलीवुड में आना चाहती हैं। फिलहाल उनके पास बॉलीवुड, तमिल और मलयालम फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। क्योंकि वे बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म करना चाहती हैं।
बनीं सोशल मीडिया क्वीन
3 of 6
priya prakash warrier
- फोटो : self
प्रिया का जन्म 12 सितंबर 1999 में केरला के पुंकुनम में हुआ और अब वह तृश्शूर में रह रही हैं। इस हिसाब से वह 18 साल की हुईं। बता दें कि वे एक मॉडल और सिंगर हैं साथ ही उनके एक्प्रेशन जिसने सभी को अपना दीवाना बना दिया है। लेकिन इस एक्प्रेशन की वजह से ही वह सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स बना बैठी हैं।
ब्लॉकबस्टर फिल्म की इस हिरोइन को दी ऐसे मात
इंस्टाग्राम पर प्रिया एक सेंसेशन बन गई हैं और उनके 2.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। जो कि ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी से भी ज्यादा है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 10 फरवरी 2018 को ही प्रिया ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था और इन तीन दिनों में प्रिया के लाखों फॉलोवर्स बन गए हैं।
प्रिया के कॉलेज में हो रही फिल्म की शूटिंग, हुआ दुनियाभर में फेमस
शायद ही आप इस बारे में जानते हो कि प्रिया की अपकमिंग फिल्म 'ओरु अदार लव' की शूटिंग उनके ही कॉलेज (विमला कॉलेज) में ही हो रही है और अभी भी फिल्म को लेकर इस कॉलेज में कई शूट किए जाने बाकी हैं। फिल्म 3 मार्च को सिनेमाघरों में लगेगी। इसके चलते प्रिया ने अपने कॉलेज को दुनिया भर में मशहूर कर दिया है।