भोजपुरी सिनेमा की शुरू से ही अलग पहचान है और इसके गाने देशभर में मशहूर होते हैं। जब भी पॉपुुलर सॉन्ग 'जब लगायबे तू लिपस्टिक' जहन में आता है तो लोगों का ध्यान सीधा भोजपुरी फिल्मों पर जाता है। पॉपुलैरिटी में भोजपुरी सिनेमा की कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं जो मोटी फीस लेने में किसी टीवी स्टार्स से कम नहीं हैं...
आम्रपाली
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली के बारे में तो सब जानते ही हैं। खबर है कि आम्रपाली ने हाल ही में लगातार आठ फिल्में साइन करके चर्चा में आ गई हैं। बात करें इनकी फीस की तो यह इस सिनेमा की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। बता दें कि भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आम्रपाली अपनी हर फिल्म के लिए 7 से लेकर 9 लाख रुपए लती है जो की इन्हे इस लिस्ट में सबसे ऊपर और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस है।
रानी चटर्जी
अगली एक्ट्रेस है रानी चटर्जी रानी ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में की थी। रानी अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 5 से 8 लाख रुपए फीस लेती हैं।बता दें कि रानी चटर्जी का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है।
मोनालिसा मोना
मोनालिसा को लोग रियलिटी शो बिग बॉस से जानते हैं। उनके जलवे बॉलीवुड में चारों ओर मशहूर हैं। साथ ही मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही जाना माना नाम है। मोनालिसा अपनी हर फिल्म के लिए 5 से 7 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
काजल राघवानी
पटना से लेकर पाकिस्तान तक फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। भोजपुरी सिनेमा में काजल कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। इनकी एक फिल्म की फीस 5 से 6 लाख रुपये हैं।