बॉलीवुड में शुरुआत से ही खूबसूरत एक्ट्रेस का आना बराबर जारी है। उनकी एक्टिंग और सुंदरता ही फिल्मों में जान फूंकती हैं। फिल्म में एक्ट्रेस का रोल सबसे बड़ा माना जाता है। क्योंकि एक्ट्रेस के बिना कोई भी फिल्म अधुरी ही मानी जाती है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस का करियर छोटा माना जाता है लेकिन कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी भी होती हैं जो बॉलीवुड में लंबी पारी खेल जाती है। बात करें पुराने जमाने की एक्ट्रेस की तो उन्होंने कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री पर अपना सिक्का जमाए रखा। उनकी ब्यूटी भी दर्शकों को खूब भायी थी। लेकिन समय के साथ इनकी सुंदरता और हालात दोनों ही बदल गए। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
राखी गुलजार (70)
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्ट्रेस राखी गुलजार की। राखी पुराने जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं और उन्होंने कई फिल्मों में मां के दमदार रोल भी किए हैं। उन्होंने 70 से 80 के दशक में एक से एक हिट फिल्में दी जिसमें दाग, कभी-कभी और कसमें वादें जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। साल 2009 के बाद उन्हें फिल्मी परदे पर नहीं देखा गया और वह लाइमलाइट से दूर होती चली गईं। बता दें कि वह गीतकार गुलजार की पत्नी हैं।
तनुजा (74)
एक्ट्रेस काजोल की मां तनुजा अपने समय की सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकी हैं। हालांकि अभी भी वह फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार में नजर आती हैं। बता दें कि तनुजा ने बंगाली फिल्मों के जाने-माने निर्देशक शोमू मुखर्जी से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों अलग हो गए। वहीं साल 2008 में शोमू का निधन हो गया। ये हैं तनुजा की यादगार फिल्में-छबीली ,बहारें फिर आएंगी, ज्वेल थीफ ,हाथी मेरे साथी ,मेरे जीवन साथी ,अमीर-गरीब, याराना, महिवाल, रखवाला, साथिया, खाकी , सन ऑफ सरदार।
वहीदा रहमान (80)
फिल्म जगत में वहीदा रहमान को खूबसूरत अदाकारा और एक नृत्यांगना के रूप में जाना जाता है। वह अपने दौर की बेहतरीन डांसरों में से एक थीं। यहां तक कि उनकी एक्टिंग के लोग कायल थे। उन्होंने देवानंद के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म गाइड में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। ये हैं उनकी यादगार फिल्में- प्यासा, सीआईडी, सोहलवा साल, कागज के फूल, साहेब बीवी और गुलाम, पत्थर के सनम, राम और श्याम और नमक हलाल।
माला सिन्हा (81)
एक्ट्रेस माला सिन्हा की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं था। साल 1966 में माला सिन्हा को नेपाली फिल्म माटिघर में काम करने का मौका मिला था। इस दौरान उनकी मुलाकात एक्टर चिदंबर प्रसाद लोहानी से हुई। इसके दो साल बाद 1968 में दोनों ने शादी कर ली। फिलहाल माला मुंबई में रहती हैं। माला की बेटी प्रतिभा सिन्हा ने बॉलीवुड में आने का पूरजोर प्रयास किया लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। इसी दुख के चलते उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। उनकी यादगार फिल्मों में आंखें, दो कलियां, गुमराह, प्यासा, नया जमाना और सुहागन जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।