बॉलीवुड फिल्म 'अय्यारी' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही हैं। यह फिल्म भ्रष्टाचार के इर्द गिर्द घूमती है। अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है तो यह 5 डायलॉग आपको सिनेमाघर जाने पर मजबूर कर देंगे।
वैसे तो इस फिल्म में एक से बढ़कर एक डायलॉग हैं लेकिन मनोज बाजपेयी की दमदार आवाज में यह डायलॉग आपका दिल जीत लेगा। इस फिल्म में एक जगह मनोज बाजपेयी कह रहे हैं - 'मन बैरागी तन अनुरागी कदम कदम दुश्वारी है। जीवन जीना सहल न जानो बहुत बड़ी फनकारी है, औरों जैसे होकर भी हम बाइज्जत हैं बस्ती में, कुछ लोगों का सीधापन है कुछ अपनी अय्यारी है।'
सिद्धार्थ और मनोज बायपेयी की बातचीत के दौरान एक और डायलॉग भी काफी इंप्रेसिव है। 'मैं तुझे ढूंढ लूंगा जय..नहीं सर आप मुझे नहीं ढूंढ पाएंगे आप भूल रहे हैं मैंने यह सबकुछ आप ही से सीखा है।'
मनोज बाजपेयी एक शख्स से बात करते हुए जबरदस्त डायलॉग का इस्तेमाल कर रहे हैं। मनोज कहते हैं - 'मुझे पर्सनली आपसे कोई परेशानी नहीं है। मुझे तकलीफ है मेरे ही घर के आपके उन प्यादों से जो अपना देश बेचकर आपका धंधा चला रहे हैं।'
मनोज सिद्धार्थ से वापस लौट आने की बात करते हुए कहते हैं - 'क्या जिंदगी जिए का जय ऐसे डर डर के।जब भी पीछे मुड़कर देखेगा तो हमेशा यही डर रहेगा कि कहीं कोई तेरा पीछा तो नहीं कर रहा और तेरा सबसे बड़ा डर होऊंगा मैं।'