भाई-भतीजावाद हर फील्ड में देखने को मिलता है चाहे उसमें राजनीति, खेल हो या फिर फिल्म इंडस्ट्री। हर शख्स अपने को आगे बढ़ाने की जुगत में लगा हुआ है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के उन 12 स्टार्स की जिन्हें उनके पिता ने ही बॉलीवुड में मौका देकर सुपरहिट बना डाला। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
ऋतिक रोशन
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन की। साल 2000 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर ऋतिक को उनके एक्टर और डायरेक्टर पापा राकेश रोशन ने 'कहो ना प्यार है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर बड़ा ब्रेक दिया था। फिल्म दुनियाभर में हिट साबित हुई थी। इस फिल्म से ऋतिक रोशन रातोंरात वर्ल्डवाइड स्टार बन गए थे।
हरमन बावेजा
ऋतिक के बाद बात करेंगे उनके ही हमशक्ल एक्टर हरमन बवेजा की, जिन्होंने फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। बता दें कि हरमन के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पिता ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।
ऋषि कपूर
बात करेंगे बॉलीवुड की कपूर फैमिली की। कपूर फैमिली में सबसे पहले पृथ्वी राज कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उसके बाद उनके बड़े बेटे राज कपूर और फिर राज कपूर ने अपने छोटे बेटे ऋषि कपूर को फिल्म बॉबी से बतौर एक्टर बॉलीवुड में लॉन्च किया था। फिल्म बॉबी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबां पर रटे हुए हैं।
रणधीर कपूर
इस कड़ी में राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर को भी राज कपूर ने ही फिल्मों में उतारा। फिल्म 'कल आज और कल' से रणधीर ने फिल्मों में कदम रखा था।