{"_id":"6ac2727051177a9870031397","slug":"the-vvaan-and-hanuman-ansh-box-office-collection-increased-amid-drishyam-3-2026-10-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' की आंधी के बीच चमकी 'द वन', 'हनुमान अंश' ने एक बार फिर दिखाया दम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' की आंधी के बीच चमकी 'द वन', 'हनुमान अंश' ने एक बार फिर दिखाया दम
Sun, 04 Oct 2026 09:06 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:06 PM IST
सार
Box Office Collection: 'दृश्यम 3' की आंधी के बीच बॉक्स ऑफिस पर पहले से चल रही फिल्मों ने आज अच्छा कलेक्शन किया है। जानिए 'द वन' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की नई फिल्म 'दृश्यम 3' धूम मचा रही है, वहीं सिनेमाघरों में पहले से लगी फिल्में भी अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। आज रविवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' का कलेक्शन बढ़ा है। वहीं 'हनुमान अंश' की कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली है। जानिए आज नानी की फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
द वन टीजर
- फोटो : Youtube @balajimotionpictures
वीकएंड पर बढ़ी 'द वन' की कमाई
- सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी से सजी फिल्म 'द वन' की कमाई वीकएंड पर बढ़ी है।
- फैंटसी थ्रिलर फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- शनिवार यानी नौवें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये कमाए थे।
- आज दसवें दिन खबर लिखे जाने तक इसने 3.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- इसका टोटल कलेक्शन 61.89 करोड़ रुपये हो गया है।
हनुमान अंश
- फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' को मिला छुट्टी का फायदा
सिनेमाघरों में फिल्म 'दृश्यम 3' के रिलीज होने के बाद 'हनुमान अंश' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही थी। अब वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल रहा है। नौवें शनिवार को इस फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज 59वें दिन खबर लिखे जाने तक इसने 2.96 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ 'हनुमान अंश' का टोटल कलेक्शन 324.69 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 420 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

बिग बॉस 20: सलमान के शो में पहुंचे नए मेहमान, कंटेस्टेंट ने एक-दूसरे के मुंह पर क्यों लगाया टेप? खफा हुए काजी
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@theparadise
'द पैराडाइज' की कितनी हुई कमाई?
- फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज का आज ग्यारहवां दिन है।
- नानी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
- शनिवार को इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये कमाए थे।
- वहीं आज ग्यारहवें दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने कुल 1.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 114.73 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन कितना कमाया?
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज का आज तीसरा दिन है। पहले दिन इस फिल्म ने 62 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 53.50 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 53.41 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 168.91 करोड़ रुपये हो गया है।