देशभर में बीते कई दिनों से विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' चर्चा में बनी हुई है। फिल्म कम समय में ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। फिल्म के समर्थन में जहां कुछ लोग इसे देखने की अपील कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग यह फिल्म देखने वालों को कई तरह के फायदे देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर नजर आ रहा है, जो 'द कश्मीर फाइल्स' देखने जा रहीं महिलाओं से किराया लेने से इनकार कर रहा है। वीडियो में ड्राइवर कहता है कि इस फिल्म के लिए यह उसकी जनसेवा है और यह फिल्म हर हिंदू को देखनी चाहिए।
The Kashmir Files: फिल्म देखने गईं महिलाओं से ऑटो ड्राइवर ने नहीं लिया किराया, विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो शेयर कर जताया आभार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:09 AM IST
सार
देशभर में बीते कई दिनों से विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स चर्चा में बनी हुई है। फिल्म कम समय में ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन