सोनी टीवी के शो 'द कपिल शर्मा शो' के दर्शकों के लिए एक खुशखबरी आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द कपिल शर्मा शो' फिर से ऑन एयर होने जा रहा है। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा दर्शकों को हंसाने के लिए वापस आ रहे हैं। जब से शो ऑफ एयर हुआ है, तभी से दर्शक शो को काफी मिस कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर यूजर्स शो के वापसी की तारीख पूछते रहते हैं।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapil sharma
कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर बानीजे का ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा सिलेक्शन हो गया है, अब आपकी बारी।' दरअसल, इस पोस्ट में लिखा है, 'अगर आप एक राइटर और एक्टर हैं तो आपके लिए द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बनने का मौका है।'
तो वहीं कृष्णा अभिषेक ने एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया है कि, 'शो मई में टीवी पर लौट आएगा। अभी तक हमने तारीख तय नहीं की है। इस बार शो में कई अलग चीजें देखने को मिलेंगी। सेट फिर से बनाया जाएगा। हमारे पास नया सेट होगा। साथ ही कुछ और चीजें इसमें नई नजर आएंगी। हम जल्दी ही आपको खुशखबरी देंगे।'
4 of 5
कृष्णा अभिषेक, कपिल शर्मा
- फोटो : सोनी टीवी
कृष्णा ने आगे कहा कि, 'मैं शो को बहुत याद कर रहा हूं। क्योंकि हम वहां बहुत मस्ती करते हैं और हमें पता ही नहीं चलता कि हमारा दिन कितनी तेजी से बीत जाता है। कपिल और मैं इस बारे में फोन पर बहुत डिस्कस करते हैं। क्योंकि हम दोनों ही चाहते हैं कि शो जल्दी ही फिर से शुरू हो जाए। वह भी इस बात को लेकर बेहद एक्साइटेड है कि नए सीजन में हम कई नई चीजें करेंगे।'
5 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : Social media
बता दें कि कपिल शर्मा बीती फरवरी को पिता बने हैं। इसके बाद उन्होंने पैटर्निटी लीव ले ली थी और शो ऑफ एयर हो गया था। इस वजह से कपिल शर्मा के फैन्स निराश थे। शो का आखिरी एपिसोड 31 जनवरी को टेलीकास्ट हुआ था। कोरोना महामारी के चलते शो में लाइव ऑडियंस को नहीं बुलाया गया था।