अभिनेता मनोज बाजपेयी की रातों रात ओटीटी का सुपरस्टार बना देने वाली वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में उनकी बिटिया धृति तिवारी बनीं अभिनेत्री अश्लेषा ठाकुर अरसे से सोशल मीडिया पर अपनी कामुक और मादक तस्वीरें साझा करती रही हैं। हालांकि इसके बावजूद उन्हें अभिनेता शाहरुख खान की अभी सितंबर महीने में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' में भी विजय सेतुपति की बेटी आलिया का ही किरदार मिला लेकिन, अश्लेषा की हीरोइन बनने की कोशिशें रंग लाती दिख रही हैं। उन्हें साउथ के एक दूसरी कतार के हीरो के साथ तेलुगु फिल्म मिल गई है।
Ashlesha Thakur: जवान हो गई फैमिली मैन तिवारी जी की बिटिया, हीरो संग नैन मटक्का करने को सीख ली ये वाली भाषा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 16 Nov 2023 06:42 PM IST
सार
अभिनेत्री अश्लेषा ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर साल 2017 में रिलीज फिल्म 'जीना इसी का नाम है' से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन