Jio Cinema: जियो सिनेमा एप पर अब बच्चों के मनोरंजन की भरमार, तीन हजार घंटे से बचपन होगा मालामाल
'किड्स एंड फैमिली' के तहत बच्चों के साथ-साथ हर उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए लोकप्रिय सीरीज शामिल किए गए हैं।
विस्तार
भारत में बच्चों के ऑन लाइन मनोरंजन को बड़ा बढ़ावा देने के लिए जियो सिनेमा ने 'किड्स एंड फैमिली' चैनल की घोषणा की है जिसमें पूरी दुनिया के साथ भारतीय आईपी की टून फ्रेंचाइजी की 3000 घंटे से अधिक के कंटेंट को शामिल किया गया है। 'किड्स एंड फैमिली' के तहत बच्चों के साथ-साथ हर उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए लोकप्रिय सीरीज शामिल किए गए हैं। इन सीरीज को देखने के लिए जियो सिनेमा ने एक प्रोफाइल अकाउंट क्रिएट करने की सहूलियत भी दी है जिसके माध्यम से माता-पिता यह जान सकते हैं कि उनके बच्चे क्या देख रहे हैं।
'किड्स एन्ड फेमिली' के तहत दिखाए जाने वाले शो के जियो स्टूडियोज ने कार्टून नेटवर्क स्टूडियो, ड्रीमवर्क्स, ईवन, द पोकेमॉन' और एनिमैकॉर्ड जैसे स्टूडियोज के साथ साझेदारी की है। जियो स्टूडियोज की तैयारी मनोरंजन की सभी चीजों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनाने की है। एचबीओ और वार्नर ब्रदर्स की सीरीज और फिल्में इस एप पर पहले से उपलब्ध हो चुकी हैं। चर्चा ये भी है कि जल्द ही हॉटस्टार एप भी जियो सिनेमा में ही समाहित हो जाएगा।
Bigg Boss 17: अंकिता-विक्की को नील और ऐश्वर्या ने बताया 'घटिया', मुनव्वर फारुकी पर लगाया पक्षपात का आरोप
अपनी इस रणनीति के तहत जियो सिनेमा ने बच्चों को अपनी तरफ खींचने का काम शुरू कर दिया है। 'किड्स एंड फैमिली' चैनल के तहत जियो सिनेमा का लक्ष्य भारत के कोने - कोने तक पहुंचने का है, जिसके लिए ये सारी सीरीज भारत की पांच भाषाओं में उपलब्ध रहेगी। इन सीरीज में एनीमे, सुपर हीरो और पौराणिक कथाओं जैसी विभिन्न शैलियों की सीरीज को इसमें शामिल किया गया है।
The Freelancer- The Conclusion: द फ्रीलांसर के अगले पार्ट का मोशन पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी एलान
जियो सिनेमा पर बच्चों में लोकप्रिय सीरीज 'मोटू पतलू', 'शिवा' , 'रुद्रा', 'चीकू एंड बंटी', 'पिनाकी एंड भूत बंधु', 'द ट्विस्टेड टाइमलाइन्स ऑफ सैमी एंड राज,' 'कान्हा-'मोर पंख सम्राट' जैसे लोकप्रिय शोज तो अब दिखाई ही देंगे, इसके अलावा 'हैरी पॉटर', ट्रांसफॉर्मर्स, 'एचबीओ स्टोरी बुक म्यूजिकल', 'द लूनी ट्यून्स शो', 'सुपर मारियो ब्रदर्स', 'जस्टिस लीग वॉर वर्ल्ड', 'गारफील्ड', 'ट्रोलस्टोपिया', 'जिग एंड शार्क', 'पेप्पा पिग' और पोकेमॉन जैसी फिल्मों को भी इस पहल में शामिल कर लिया गया है।
Fact Check: रश्मिका के बाद डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं काजोल, कपड़े बदल रही लड़की पर लगाया अभिनेत्री का चेहरा