फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 17 Neil Bhatt and Aishwarya Sharma have called Ankita Lokhande and Vicky Jain unhygienic

Bigg Boss 17: अंकिता-विक्की को नील और ऐश्वर्या ने बताया 'घटिया', मुनव्वर फारुकी पर लगाया पक्षपात का आरोप

Thu, 16 Nov 2023 06:03 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 16 Nov 2023 06:03 PM IST
सार

मन्नारा चोपड़ा ने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के साथ साझा किया कि मुनव्वर कैसे अंकिता लोखंडे के प्रति नरम रहते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Neil Bhatt and Aishwarya Sharma have called Ankita Lokhande and Vicky Jain unhygienic
अंकिता लोखंडे जैन-विक्की जैन, नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक अंकिता लोखंडे इस समय 'बिग बॉस 17' के घर में बंद हैं। उन्होंने अपने पति विक्की जैन के साथ घर में प्रवेश किया। हालांकि, घर में एंट्री करते ही यह जोड़ी अपने झगड़े की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। इसके बाद अब घर के सदस्य नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने कपल को अस्वच्छ करार दिया है। शो के नए एपिसोड में अभिनेता मन्नारा चोपड़ा के साथ मुनव्वर फारुकी के हमेशा अंकिता और विक्की का पक्ष लेने के बारे में बात कर रहे थे।

विज्ञापन

अंकिता के प्रति नरम रहते हैं मुनव्वर

मन्नारा चोपड़ा ने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के साथ साझा किया कि मुनव्वर कैसे अंकिता के प्रति नरम रहते हैं। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि मुनव्वर को कमरे में सेंटर टेबल साफ नहीं मिली, जब उन्होंने इसके बारे में पूछा तो अंकिता ने उन्हें टोकते हुए कहा कि हम इसी तरह सफाई करते हैं और फिर कॉमेडियन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

विज्ञापन


Vijay Varma: विभु पुरी की अगली फिल्म में अभिनय करेंगे विजय वर्मा, फातिमा सना शेख के साथ बनेगी जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

नील-ऐश्वर्या ने अंकिता-विक्की को कहा अनहाइजीनिक

इसी दौरान ऐश्वर्या ने कहा, 'मुझे ये हाइजीनिक नहीं लगती है।' वहीं, उनके पति नील भट्ट ने कहा कि अंकिता के पति विक्की भी ऐसे ही हैं। इसके बाद मन्नारा ने बताया कि विक्की को बहुत साफ-सुथरा रहना पसंद है। इस पर नील ने कहा कि ऐसा कभी-कभी ही होता है। बता दें कि शो में अंकिता और विक्की के बीच चल रहे इन झगड़ों के बीच अंकिता ने एक खुशखबरी साझा की है।


अंकिता लोखंडे ने कराया प्रेग्नेंसी टेस्ट  

बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंसी टेस्ट की खबर को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंकिता ने शो में बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया है। विक्की के साथ बहस के दौरान अंकिता ने कहा, 'मैं थक गई, मैं सच में मानसिक रूप से थक गई। मुझे लग रहा है मैं बीमार हूं, मुझे फीलिंग आ रही है अंदर से कि मैं ठीक नहीं हूं। मुझे घर जाना है।'   

The Freelancer- The Conclusion: द फ्रीलांसर के अगले पार्ट का मोशन पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed