दर्शकों को मनोज बाजपेयी की 'फैमिली मैंन 3' का बेसब्री से इंतजार है। इसे लेकर एक नई अपडेट आई है। सीरीज की शूटिंग मार्च से शुरू हो जाएगी। एक मीडिया बातचीत में मनोज बाजपेयी ने यह बात कही है। एक्टर ने कहा कि टीम पहले से तैयारियों में जुटी है और मार्च से तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो जाएगी। सीरीज का तीसरा सीजन और भी धमाकेदार होने वाला है।
2 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोज बाजपेयी से अक्सर उनकी सीरीज 'द फैमिली मैन 3' के बारे में पूछा जाता है। अब इसका जवाब फैंस को मिल गया है। राज और डीके की सीरीज जल्द ही दर्शकों के बीच पहुंचेगी। मनोज बाजपेयी ने इसकी पुष्टि की है। मनोज बाजपेयी ने बताया कि हम लोग इसकी तैयारी के चरण में हैं।
3 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोज बाजपेयी ने सीरीज की रिलीज को लेकर कहा, 'एक बार जब इसकी शूटिंग शुरू और खत्म हो जाएगी तो इसके पोस्ट प्रोडक्शन काम में करीब आठ महीने और लगेंगे। इसके बाद ये रिलीज के लिए तैयार होगी। मेरे ख्याल से आप सभी अब इसकी रिलीज डेट का सही आंकलन कर सकते हैं'।
4 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोज बाजपेयी से जब पूछा गया कि इस स्पाई थ्रिलर में इस बार दर्शकों के लिए क्या खास होगा? इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'ये सीरीज ज्यादा बड़े स्तर पर बनाई जा रही है। ज्यादा शानदार होगी और ज्यादा बड़ी होगी। कहा जा सकता है कि तीसरी सीजन ज्यादा मजेदार होने वाला है'। मालूम हो कि इस सीरीज का पहला सीजन 2019 और दूसरा 2021 में आया।
Annapoorani Controversy: 'अन्नपूर्णानी' विवाद पर नयनतारा ने मानी हार, माफी मांगते हुए बोलीं- 'जय श्रीराम'
5 of 5
किलर सूप
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उनकी वेब सीरीज 'किलर सूप' ओटीटी पर रिलीज हुई। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस सीरीज में कोंकणा सेन भी अहम किरदार में नजर आईं। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
Upcoming Films: IMDB के हिसाब से ये हैं इस साल की पांच बहुप्रतीक्षित फिल्में, सूची में तीन दीपिका की मूवी