फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Annapoorani Controversy Nayanthara accepted fault apologized and said Jai Shri Ram for hurting hindu sentiment

Annapoorani Controversy: 'अन्नपूर्णानी' विवाद पर नयनतारा ने मानी हार, माफी मांगते हुए बोलीं- 'जय श्रीराम'

Fri, 19 Jan 2024 07:57 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 19 Jan 2024 07:57 AM IST
सार

नयनतारा की फिल्म 'अन्नपूर्णानी' पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। अब अभिनेत्री ने भी गलती मांगते हुए लंबा-चौड़ा माफीनामा जारी किया है। 

विज्ञापन
Annapoorani Controversy Nayanthara accepted fault apologized and said Jai Shri Ram for hurting hindu sentiment
अन्नपूर्णानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नयनतारा अभिनीत फिल्म 'अन्नपूर्णानी' रिलीज के बाद से ही विवादों में है। फिल्म पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगने लगा है। हाल ही में इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, और फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया था। विवादों को बढ़ता देख नयनतारा ने आरोप लगने के कुछ दिनों बाद माफीनामा जारी किया है। नयनतारा ने कहा है कि उनका और उनकी टीम का इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

विज्ञापन

नयनतारा ने मांगी माफी

नयनतारा ने अपनी फिल्म 'अन्नपूर्णानी' पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगने के कुछ दिनों बाद माफीनामा जारी किया। अभिनेत्री ने गुरुवार देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नेटफ्लिक्स पर फिल्म रिलीज होने के बाद सामने आए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक बयान जारी किया। अभिनेत्री ने जय श्रीराम से शुरुआत कर नोट में लिखा, 'एक सकारात्मक संदेश साझा करने के हमारे ईमानदार प्रयास में, हमने अनजाने में ठेस पहुंचाई है। हमें उम्मीद नहीं थी कि पहले सिनेमाघरों में प्रदर्शित सेंसरयुक्त फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल से माफी मांगती हूं- नयनतारा

नयनतारा ने आगे जोड़ा, 'मेरी टीम और मेरा इरादा कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था, और हम इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हैं। एक ऐसी महिला होने के नाते जो पूरी तरह से भगवान में विश्वास करती है, और देश भर के मंदिरों में अक्सर जाती है, यह आखिरी चीज है जो मैं जानबूझकर करूंगी। जिन लोगों की भावनाओं को हमने ठेस पहुंचाई है, मैं उनसे ईमानदारी से और दिल से माफी मांगती हूं।'

Ram Mandir: राम भक्ति में लीन हुईं जर्मन गायिका, प्राण प्रतिष्ठा से पहले लोगों को सुनाया 'राम आएंगे' भजन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by N A Y A N T H A R A (@nayanthara)

विज्ञापन

'अन्नपूर्णानी' की कहानी

नयनतारा ने बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'अन्नपूर्णानी के पीछे का उद्देश्य उत्थान और प्रेरणा देना था, न कि संकट पैदा करना। पिछले दो दशकों में, फिल्म इंडस्ट्री में मेरी यात्रा एक ही इरादे से निर्देशित हुई है - सकारात्मकता फैलाना और एक-दूसरे से सीखने को बढ़ावा देना।' नयनतारा ने फिल्म में अन्नपूर्णानी की मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म एक रूढ़िवादी ब्राह्मण परिवार की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत में एक टॉप शेफ बनना चाहती है। लेकिन, उसे अभी कुछ बाधाएं पार करनी हैं। जिनमें से एक उनकी रूढ़िवादी पारिवारिक मान्यताए हैं। फिल्म में कई सीन हैं, जो उनके संघर्ष को दर्शाते हैं।

Beekeeper Review: फिशिंग के सबसे बड़े माफिया का सफाया करने निकला एडम क्ले, जेसन स्टैथम ने रचा रोमांचक संसार

'अन्नपूर्णानी' के किस सीन पर मचा बवाल?

फिल्म में 'अन्नपूर्णानी' की एक दोस्त उसे मांस खिलाने की कोशिश करती है। इसी कोशिश में सहपाठी ने भगवान राम का उल्लेख करते हुए दावा किया कि वह भी मांस खाते थे और यह कोई पाप नहीं है। इसी सीन को लेकर बवाल मच गया है, और फिल्म को तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। साथ ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हटाई जा चुकी है। पूर्व शिव सेना नेता रमेश सोलंकी ने फिल्म के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और आरोप लगाया है कि फिल्म ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। 

सोनू सूद हुए डीप फेक का शिकार, अपराधियों ने की परिवार से वीडियो कॉल कर पैसे ऐंठने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed