तमाम धूम धड़ाके के साथ रिलीज हुई फिल्म ’72 हूरें’ का बॉक्स ऑफिस पर जो हश्र हुआ है, उसके चलते इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म 'अजमेर 92' रिलीज ही नहीं हो सकी। दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म अब अगले शुक्रवार को रिलीज होगी। लेकिन, हालत ये है कि फिल्म का ट्रेलर ही अभी तक रिलीज नहीं हो सका है।
Ajmer 92: ‘72 हूरें’ की विफलता ने हिला दिया ‘अजमेर 92’ बनाने वालों का भरोसा, हफ्ते भर आगे खिसकी रिलीज
फिल्म 'अजमेर 92' का जब से टीजर लांच हुआ है, इस फिल्म को लेकर इसके निर्माताओं और समाज के एक खास वर्ग के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। यह फिल्म राजस्थान के अजमेर की करीब 30 साल पहले एक एक सत्य घटना पर आधरित है जिसने पूरे देश में सनसनी मचा कर रख दी। 250 लड़कियों के साथ बलात्कार के इस मामले ने साल 1992 में पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था। आरोप लगा कि उन लड़कियों के साथ जबरन बलात्कार कर उनकी न्यूड तस्वीरें खींचकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया।
इस फिल्म का निर्देशन पुष्पेंद्र सिंह ने किया है। वह कहते हैं, 'मेरे लिए यह एक भावनात्मक और प्रभावशाली विषय था। इस संवेदनशील विषय की नाजुक प्रकृति को देखते हुए इसे अत्यधिक सावधानी से संभालना महत्वपूर्ण था। इस फिल्म के जरिए समाज को एक कड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है।'
Anil Sharma: 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने सीमा हैदर को बताया बहादुर, कहा- वह फीमेल तारा सिंह हैं...
इस फिल्म निर्माण उमेश तिवारी ने किया है। वह कहते हैं, 'इस फिल्म की ऐसी कहानी है जो लड़कियों पर हुए अत्याचार से प्रभावित परिवार की पीड़ा को दर्शाती है। इस फिल्म के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का आंदोलन और न्याय के लड़ाई के उद्देश्य को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Rohit Shetty: जवान का प्रीव्यू देखने के बाद रोहित शेट्टी ने जमकर की शाहरुख की तारीफ, फिल्म को लेकर कही यह बात