फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gadar 2 director anil sharma reaction on pakistani seema haider said she is female tara singh

Anil Sharma: 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने सीमा हैदर को बताया बहादुर, कहा- वह फीमेल तारा सिंह हैं...

Fri, 14 Jul 2023 03:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 14 Jul 2023 03:28 PM IST
सार

अपने मुल्क पाकिस्तान को छोड़कर भारत आई सीमा हैदर की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। कराची से नोएडा के रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर इन दिनों भारत और पाकिस्तानी मीडिया में छाई हुई हैं।

विज्ञापन
gadar 2 director anil sharma reaction on pakistani seema haider said she is female tara singh
गदर 2, सीमा हैदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जो कि फैंस को खूब पसंद आया था। इसके बाद इस फिल्म का मशहूर गाना उड़ जा काले कावां रिलीज किया गया। अब फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में अनिल शर्मा ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पाकिस्तान से भारत के नोएडा आई सीमा हैदर के बारे में सवाल किया गया, जिसका उन्होंने जवाब दिया।

विज्ञापन

अनिल शर्मा ने की सीमा हैदर की तारीफ
अपने मुल्क पाकिस्तान को छोड़कर भारत आई सीमा हैदर की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। कराची से नोएडा के रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर इन दिनों भारत और पाकिस्तानी मीडिया में छाई हुई हैं। सीमा की कहानी गदर की याद दिलाती है कि कैसे तारा सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के लिए पाकिस्तान गए थे। इस बारे में गदर के निर्देशक अनिल शर्मा ने सीमा हैदर की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह बहुत बहादुर है और अपने प्यार से मिलने के लिए भारत आई है और उस लड़के ने बच्चों के साथ सीमा को स्वीकार कर लिया है, इसके लिए उसका स्वागत होना चाहिए।'


इसे भी पढ़ें- Shanthi Priya: अक्षय कुमार के व्यवहार से आहत हैं एक्ट्रेस शांति प्रिया, खिलाड़ी पर लगाए यह गंभीर आरोप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तारा सिंह का फीमेल वर्जन
अनिल शर्मा ने आगे कहा, मैं उस लड़की को तारा सिंह का फीमेल वर्जन मानता हूं, क्योंकि उसमें इतनी हिम्मत थी कि वह बिना किसी की परवाह किए पाकिस्तान से भारत आ गई, यह आसान नहीं है। भले ही उसे फिल्म देखने के बाद प्यार न हुआ हो लेकिन फिल्म देखने के बाद हिम्मत तो जरूर मिली होगी। तारा सिंह से उसे हिम्मत मिली होगी, कि अगर वो कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं। 

विज्ञापन

कब रिलीज हो रही फिल्म
वहीं गदर 2 की बात करें तो सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। सनी अपनी आगामी फिल्म के प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर देश की राजधानी दिल्ली और जयपुर पहुंचे थे। फिल्म 'गदर 2' में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह नई फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का सीक्वल है। इस फिल्म में आगे की कहानी दिखाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed