फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Bengal Files Day 1 Box Office Collection: Vivek Agnihotri Pallavi Joshi Mithun Anupam Kher Film Earning

The Bengal Files Box Office: बॉक्स ऑफिस पर पास या फेल फिल्म 'द बंगाल फाइल्स'? जानिए ओपनिंग डे का कलेक्शन

Fri, 05 Sep 2025 07:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 05 Sep 2025 07:27 PM IST
सार

The Bengal Files Box Office Collection: तमाम विवादों के बीच विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' आज 05 सितंबर को सिनेमाघरों में लग गई है। जानते हैं पहले दिन दर्शकों से इसे कैसी प्रतिक्रिया मिली है?

विज्ञापन
The Bengal Files Day 1 Box Office Collection: Vivek Agnihotri Pallavi Joshi Mithun Anupam Kher Film Earning
'द बंगाल फाइल्स' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवेक अग्निहोत्री 'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब 'द बंगाल फाइल्स' के साथ दर्शकों के बीच पहुंच हैं। यह फिल्म शुरुआत से विवादों के घेरे में रही है। बीते महीने कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी खूब हंगामा हुआ था। विवेक अग्निहोत्री पर तमाम आरोप लग रहे हैं। विवादों के बीच यह फिल्म आज 05 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई कैसी रही? जानिए

विज्ञापन

The Bengal Files Day 1 Box Office Collection: Vivek Agnihotri Pallavi Joshi Mithun Anupam Kher Film Earning
द बंगाल फाइल्स फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सुस्त है बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत
मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, सिमरत कौर, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, सास्वत चैटर्जी और नामाशी चक्रवर्ती अभिनीत फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर कुछ सुस्त हुई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ 75 लाख रुपये कमाए हैं। 

The Bengal Files Review: टुकड़ों में अच्छी लगती है ‘द बंगाल फाइल्स', कई सीन अच्छे पर क्लाइमैक्स तक ऊब जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

The Bengal Files Day 1 Box Office Collection: Vivek Agnihotri Pallavi Joshi Mithun Anupam Kher Film Earning
द बंगाल फाइल्स फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बजट के मुताबिक पहले दिन की कमाई कैसी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की लागत करीब 35 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से फिल्म का यह कलेक्शन काफी कम है। कोई फिल्म पहले दिन अगर बजट का दस फीसदी कमाती है तो वह औसत माना जाता है। 20 फीसदी अच्छी शुरुआत और उससे अधिक का कलेक्शन फिल्म के सुपरहिट होने का संकेत है।

विज्ञापन

The Bengal Files Day 1 Box Office Collection: Vivek Agnihotri Pallavi Joshi Mithun Anupam Kher Film Earning
'ताशकंद फाइल्स', 'द कश्मीर फाइल्स' का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' की तुलना में कहां?
बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इससे पहले अपनी फिल्मों 'द ताशकंद फाइल्स' (2019) और 'द कश्मीर फाइल्स' (2022) को लेकर काफी चर्चा में रहे। अगर 'द बंगाल फाइल्स' के ओपनिंग डे कलेक्शन की तुलना इन दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई से की जाए तो 'द बंगाल फाइल्स' साल 2019 में आई 'ताशकंद' से आगे निकल गई है। बता दें कि 'द ताशकंद फाइल्स' ने ओपनिंग डे पर 40 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, 'द कश्मीर फाइल्स' ने पहले दिन 3.55 करोड़ रुपये कमाए थे।

The Bengal Files Day 1 Box Office Collection: Vivek Agnihotri Pallavi Joshi Mithun Anupam Kher Film Earning
द बंगाल फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया
'द बंगाल फाइल्स' को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, दर्शक इसे इमोशनल फिल्म बता रहे हैं। कुछ दर्शकों ने इसे आंख खोलने वाली फिल्म बताया है। कहानी की बात करें तो, फिल्म की कहानी दो हिस्सों में चलती है। एक तरफ वर्तमान में एक सीबीआई ऑफिसर शिव पंडित (दर्शन कुमार) है, जिसे पश्चिम बंगाल में एक लड़की के गायब होने पर इन्वेस्टिगेशन करने के लिए भेजा जाता है। दूसरी तरफ कहानी चलती है आजादी और भारत के विभाजन से पहले की। यह भारती (सिमरत कौर) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। देखना दिलचस्प होगा कि वीकएंड पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed