{"_id":"5c26e652bdec2256b06ef316","slug":"the-accidental-prime-minister-to-rajesh-khanna-here-top-5-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से लेकर राजेश खन्ना तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से लेकर राजेश खन्ना तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें
Sat, 29 Dec 2018 08:47 AM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister
- फोटो : instagram
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर नहीं थम रहा विवाद
rajesh khanna
- फोटो : file photo
राजेश खन्ना का जन्मदिन आज
हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में और उनका अलग स्टाइल आज भी फैंस के दिलों में बसा हुआ है। राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था और जुलाई 2012 में उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली थी। ऐसे में हिंदी सिनेमा में 'काका' कहे जाने वाले राजेश खन्ना ने 1969-72 के बीच लगातार 15 सुपरहिट देकर स्टारडम का तमगा हासिल किया था
पढ़ें: राजेश खन्ना ने दी थी 3 साल में लगातार 15 हिट फिल्में, तब जाकर हासिल हुआ था सुपरस्टार वाला स्टारडम

simmba
- फोटो : instagram
'सिम्बा' के ओपनिंग डे कलेक्शन पर नजर
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिम्बा इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म की ओपनिंग अच्छी होने की उम्मीद जताई जा रही है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो पहले दिन सिम्बा 25 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। सिम्बा को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं अब देखना होगा कि दर्शक कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।
पढ़ें: Film Review Simmba:रणवीर सिंह की एनर्जी से रोहित शेट्टी का बेड़ा पार

bigg boss 12
- फोटो : voot
इस वजह से 'बिग बॉस' छोड़ सकते हैं रोमिल
बिग बॉस 12 का फिनाले 30 दिसंबर को होने जा रहा है। इस बीच शो की टीआरपी में बड़ा उछाल आया है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट को जीताने के लिए लगातार वोट कर रहे हैं। खबरों की मानें तो जीत की दहलीज पर खड़े रोमिल चौधरी पैसे लेकर शो छोड़ सकते हैं।
पढ़ें: बिग बॉस: पैसे लेकर शो छोड़ रहे रोमिल चौधरी, फैन्स को पता चला तो सुनाई खरी-खोटी

frank adonis
- फोटो : file photo
हॉलीवुड एक्टर फ्रैंक एडोनिस का निधन
गुडफेलास और रैगिंग बुल जैसी फिल्मों में काम कर चुके हॉलीवुड एक्टर फ्रैंक एडोनिस का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, फ्रैंक एडोनिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें विशेष रूप से गुर्दे की समस्या थी। एडोनिस की पत्नी डेनिस ने बताया कि बीते बुधवार को लॉस वेगास में एक्टर का निधन हो गया। वो पिछले 9 दिनों से वेंटिलेटर पर थे।