रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। साल 2014 में फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली रकुल इस साल अब तक पांच फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम में साउथ बनाम बॉलीवुड पर खुलकर अपनी बात रखी। रकुल ने कहा कि ऐसा नहीं है कि केवल एक फिल्म इंडस्ट्री चल रही है और एक नहीं चल रही है बल्कि दुनियाभर में ऐसा ही हो रहा है।
Phone Bhoot Day 2 Box Office: कटरीना की 'फोन भूत' दूसरे दिन भी नहीं दिखा पाई कोई कमाल, किया महज इतना कलेक्शन
2 of 4
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि बहुत सी ऐसी साउथ की फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हुई हैं। इसकी वजह पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'कोरोना महामारी के बाद लोगों के टेस्ट में काफी बदलाव आया है। लोगों की खर्च करने की क्षमता पर काफी फर्क पड़ा है।' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि पिछले कई दशक में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने दक्षिण के साथ बॉलीवुड में भी काफी कामयाबी हासिल की। आज सोशल मीडिया की वजह से हम इस तरह की चर्चा कर पा रहे हैं। लोगों को एक मंच मिल गया है जिसकी वजह से इस पर ज्यादा बात हो रही है।
Mili Box Office Collection Day 2: दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई जान्हवी की ‘मिली’, दूसरे दिन हुई इतनी कमाई
3 of 4
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जो चीज नहीं चल रही है उसे लोग आसानी से खत्म बता देते हैं लेकिन ऐसी 3-4 फिल्में ही हैं जिन्होंने अच्छा कारोबार किया है। वरना साउथ की भी फिल्में फ्लॉप हुई हैं। रकुल ने कहा कि उन्हें लगता है कि फिल्मों के न चलने के पीछे की एक बड़ी वजह टिकटों के दाम हैं।
Bhojpuri: बोल्डनेस में उर्फी जावेद को भी टक्कर देती हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, तस्वीरे देख छूट जाएंगे पसीने
4 of 4
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'जो फिल्में पहले कम चल रही थीं उन्होंने नेशनल सिनेमा डे पर अच्छी कमाई की। साउथ के टिकटों पर एक कैप होता है। हमें भी इस तरह की चीजों पर ध्यान देना जरूरी है।' वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में रकुल 'थैंक गॉड' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखे थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नाकाम साबित रही।
Photos of the Day: अंकिता का बोल्ड अंदाज और जन्नत गर्ल की अदाओं ने धड़काया दिल, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट