कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'फोन भूत' 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कटरीना, के साथ उनके को-स्टार्स ने भी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया है और फैंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर काफी बज देखने को मिला, लेकिन रिलीज के बाद सिनेमाघरों तक यह दर्शकों को खींचने में नाकाम दिखाई दे रही है। पहले दिन के बाद अब 'फोन भूत' के दूसरे दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। पहले दिन के मुकाबले फिल्म का कमाई में कुछ बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हालांकि यह उम्मीद के मुताबिक काफी कम है।
Phone Bhoot Day 2 Box Office: कटरीना की 'फोन भूत' दूसरे दिन भी नहीं दिखा पाई कोई कमाल, किया महज इतना कलेक्शन
'फोन भूत' एक हॉरर कॉमेडी है, जिसमें कटरीना एक खूबसूरत भूतनी के किरदार में हैं, जबकि ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी दो ऐसे लोग हैं जो भूत पकड़ने के मिशन पर हैं। इसी के बीच हंसी का ताना-बाना बुना गया है। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसका रिव्यू काफी अच्छा आया था लेकिन इसी फिल्म के साथ ही दो अन्य फिल्में 'डबल एक्सएल' और मिली भी रिलीज हुई हैं। इसके अलावा कन्नड़ की दमदार फिल्म कांतारा भी सिनेमाघरों में है।
Bhojpuri: बोल्डनेस में उर्फी जावेद को भी टक्कर देती हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, तस्वीरे देख छूट जाएंगे पसीने
बात करें 'फोन भूत' के कलेक्शन की तो इसकी ओपनिंग काफी कमजोर रही और पहले दिन फिल्म ने महज 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने महज 2.55 करोड़ का कलेक्शन किया है, और अब कुल मिलाकर फोन भूत का कलेक्शन 4.60 करोड़ हो गया है।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, बोलीं- उसके खिलाफ मेरे पास सबूत हैं...
'फोन भूत' को गुरमीत द्वारा डायरेक्ट किया गया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित किया गया है। इस फिल्म को तकरीबन 30 करोड़ के बजट में बनाया गया है। अगर रविवार को इसे वीकएंड का फायदा मिलता है, तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई में कुछ सुधार हो सकता है।
Pawan Singh: एलन मस्क ने ट्वीट किया पवन सिंह का गाना 'लगावेलू जब लिपिस्टिक'? मामला कुछ और ही निकला