साउथ के सुपरस्टार विजय चंद्रशेखर ने अब तक एक से एक मशहूर फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, लेकिन फैंस उन्हें विजय के नाम से जानते हैं। विजय ने अधिकतर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच फिल्मों में काम किया है। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय आज 47 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको विजय के बारे में रोचक और अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं।
बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया करियर
अभिनेता के पिता तमिल फिल्म जगत के निर्माता और प्रोड्यूसर हैं। विजय ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। काफी समय तक विजय ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम किया। जबकि बतौर लीड अभिनेता के तौर विजय की पहली फिल्म 'नालया थीरपू' थी। यह फिल्म साल 1992 में आई थी। उन्होंने जब इस फिल्म में काम किया था तो वह मजह 18 साल के थे। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।
2 of 6
विजय चंद्रशेखर
- फोटो : Social Media
बहुत कम लोग ही जानते हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विजय के साथ ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। प्रियंका और विजय की तमिल फिल्म thamizhan थी। यह फिल्म साल 2002 में आई थी। इसके अलावा विजय श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।
विजय अपने अभिनय की वजह से कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। विजय की पत्नी का नाम संगीता है। दोनों ने 25 अगस्त 1999 में शादी की थी। विजय दो बच्चों के पिता हैं। विजय और संगीता की प्रेम कहानी बहुत दिलचस्प है। दरअसल, विजय ने अपनी ही एक फैन से शादी की है। संगीता यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थीं।
4 of 6
vijay
- फोटो : Social Media
साल 1996 में अभिनेता की फिल्म Poove Unakkaga रिलीज हुई थी। इस फिल्म से विजय को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। यह उनकी पहली ऐसी फिल्म थी जिसने न केवल स्थानीय प्रशंसकों बल्कि विदेशों में रहने वाले तमिल फैंस के बीच भी वाहवाही लूटी थी। विजय सबसे ज्यादा फीस पाने वाले तमिल एक्टर हैं।
5 of 6
विजय और संगीता
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय अपनी अगली फिल्म की शूटिंग चेन्नई के फिल्म सिटी में कर रहे थे। शूटिंग के ब्रेक के दौरान एक लड़की उनके पास आई और अपना नाम संगीता बताया। उस लड़की ने विजय को उनकी फिल्म के लिए बधाई दी थी। यूके में बसे श्रीलंका के एक तमिल उद्योगपति की बेटी संगीता का ये अंदाज कहीं न कहीं विजय को पसंद आ गया।