बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ तीन फिल्मों में काम किया है, जिसमें आशिक बनाया आपने, चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स और गुड बॉय, बैड बॉय शामिल हैं। फिल्म आशिक बनाया आपने में कपल का किस सीन आज तक चर्चे में रहा है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत में इसे लेकर खुलकर बात की है। तनुश्री दत्ता ने इमरान के साथ अपने किसिंग सीन को काफी अजीब बताया।
Animal Day 8 BO Collection: आठवें दिन एनिमल ने जवान, पठान, गदर 2 सबको धोया, दूसरे वीकेंड का धमाल
2 of 5
तनुश्री दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री दत्ता ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि इमरान हाशमी बहुत कंफ्टेबल किसर नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए इमरान हमेशा पहले दिन से ही अभिनेता रहे हैं। मैंने उनके साथ तीन फिल्में कीं। हमने 'चॉकलेट' में भी एक किसिंग सीन शूट किया था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं रखा। पहली बार यह बहुत अजीब था। दूसरी बार थोड़ा कम अजीब लगा। क्योंकि वास्तविक जीवन में व्यक्तिगत रूप से हम दोनों के बीच कोई तालमेल नहीं है।'
3 of 5
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री ने कहा, 'उनकी किसर-बॉय वाली छवि तो है, लेकिन वह सबसे सहज किसर नहीं हैं और न ही मैं हूं।' तनुश्री दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म आशिक बनाया आपने से की थी। तनुश्री ने चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स, भागम भाग और 36 चाइना टाउन सहित कई अन्य फिल्मों में काम किया है। हालांकि, तनुश्री दत्ता सुर्खियों में तब आईं, जब उन्होंने हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस फिल्म में अभिनेत्री का एक डांस नंबर था।
4 of 5
तनुश्री दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री दत्ता के आरोपों ने भारत में #मीटू आंदोलन के रास्ते खोल दिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने साथ हुए इस तरह की घटना को साझा किया था। कई अभिनेत्रियों ने #मीटू अभियान में हिस्सा लेते हुए अपने साथ हुए इस तरह के व्यवहार को लेकर आवाज उठाई थी।
5 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : social media
वहीं, इमरान हाशमी की बात करें तो उन्हें बॉलीवुड का सीरियल किसर कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने किसिंग सीन के जरिए इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। हाल ही में इमरान हाशमी टाइगर 3 में विलेन के किरदार में नजर आए थे। इमरान हाशमी ने हाल ही में एक बातचीत में बताया था कि वह उनकी सीरियल किसर वाली छवि से छुटकारा पाना चाहते हैं।
Box Office Report: एनिमल की रफ्तार बरकरार, जानें बॉक्स पर सैम बहादुर का कैसा है हाल