'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। तनुश्री ने हिंदी सिनेमाजगत के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तनुश्री के इन आरोपों के बाद इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है। यहां तक कि फिल्म जगत दो हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। कुछ लोग तुनश्री के विरोध में खड़े हैं तो कुछ उनका सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच तनुश्री ने कहा कि इस वक्त वह किस तरह की चीजों का सामना कर रही हैं।
2 of 5
tanushree dutta
- फोटो : tanushree dutta
तनुश्री दत्ता ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान तनुश्री ने कई सारी बातें बताईं। तनुश्री दत्ता से जब पूछा गया कि आप इस इंडस्ट्री का हिस्सा है ऐसे में जब आपने इस तरह के आरोप लगाए। अपनी बात को लोगों के सामने रखना कितना मुश्किल था? तनुश्री दत्ता ने कहा - 'मैंने उस वक्त बहुत सोचा। मेरे साथ घटी इस घटना को लेकर कई तरह की अफवाहे फैलना शुरू हो गई हैं। कुछ लोग मेरे रवैया को अनप्रोफेशनल भी कह रहे हैं। मैं डिप्रेशन से बाहर आई और अपनी बात रखी।'
तनुश्री से आगे पूछा गया कि आपके मन में डर बैठ गया था और इसलिए आप कुछ वक्त तक इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं। इसके पीछे की और क्या वजह थी? तुनश्री दत्ता ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा - 'हम लोगों ने एफआईआर दर्ज करवाई थी और प्रोड्यूसर ने काउंटर एफआईआर। मेरे पिता, हेयर ड्रेसर और मेकअप ऑटिस्ट को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें हर महीने सम्मन आने लगे थे। मैं डिप्रेशन में चली गई थी तब मैंने आध्यात्म का रुख किया।'
तनुश्री ने कहा - 'न्यूयॉर्क में मुझे एक एनजीओ में जॉब ऑफर हुई। यह नौकरी मेरा सपना था। नौकरी के लिए मेरी कई मीटिंग हुई लेकिन बाद में उन्होंने जवाब देना बंद कर दिया। उसके बाद मुझे पता चला कि इंटरनेट पर कुछ ऐसे आर्टिकल है जिनमें मुझे शर्मसार किया गया। तनुश्री ने कहा - 'मैं यूएस चली गई थी। कानूनी मामलों में थोड़ा वक्त जरूर लगता है। यह लड़ाई मेरी और नाना पाटेकर की नहीं है। यह लड़ाई महिला सशक्तिकरण की है।'
आपको बता दें, तनुश्री दत्ता ने #MeToo कैंपेन के तहत बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों जैसे नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है । तनुश्री के साथ ये सब साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान हुआ था। पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं तनुश्री दत्ता ने बताया कि नाना ने सिर्फ उनके साथ ही नहीं बल्कि कई हीरोइनों का शोषण किया है लेकिन आज तक किसी ने बोलने की हिम्मत नहीं जुटाई ।