भारत में मीटू आंदोलन की शुरुआत करने में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। तनुश्री ने अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत के संबंध में पुलिस द्वारा दायर 'बी समरी' रिपोर्ट का विरोध करते हुए गुरुवार को अदालत के समक्ष एक याचिका दायर की।
2 of 5
Tanushree Dutta, Nana Patekar
- फोटो : social media
तनुश्री दत्ता के वकील ने मुंबई के अंधेरी में एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने अपनी विरोध याचिका दायर की। इस याचिका में मांग की गई है कि जांच अधिकारी के खिलाफ "झूठी रिपोर्ट" दायर करने के लिए अवमानना कार्यवाही शुरू करे और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उसके खिलाफ मामला दर्ज करे।
इस याचिका में आरोपी और जांच अधिकारी के नार्को-विश्लेषण की भी मांग की गई है। साथ ही इस याचिका में अदालत से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को इस केस की जांच सौंपने का आग्रह किया गया है। पुलिस को जब आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कोई सबूत नहीं मिलता तो वह अदालत के समक्ष 'बी-समरी' रिपोर्ट पेश करती है।
4 of 5
Nana Patekar royal enfield
- फोटो : Twitter
पुलिस ने जुलाई में अदालत को बताया था कि उन्हें नाना पाटेकर के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए कोई सबूत नहीं मिला। नाना को क्लीचिट मिलने के बाद तनुश्री के वकील ने उन पर पक्षपात का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस ने कई गवाहों के बयान दर्ज नहीं किए।
5 of 5
Tanushree Dutta
- फोटो : amar ujala mumbai
तनुश्री दत्ता ने अक्टूबर 2018 में नाना पाटेकर के खिलाफ 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्ली के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान परेशान करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
ये हैं देश के टॉप 10 बॉलीवुड सितारे, सलमान- ऋतिक से आगे निकलीं ये अभिनेत्रियां