बॉलीवुड में मीटू की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई हैं। उन्होंने यौन शोषण के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी लेकिन अब वो फिल्मों से दूर अपनी जिंदगी बिता रही हैं। आज यानी 19 मार्च को तनुश्री अपना जन्मदिन मनाती हैं। तनुश्री का जन्म 19 मार्च 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उन्होंने वहीं से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन करने के दौरान ही वह मॉडलिंग करने लगीं और पढ़ाई बीच में छोड़ दी।
2 of 8
Tanushree Dutta
- फोटो : amar ujala mumbai
तनुश्री ने साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीतकर तमाम भारतीयों को गौरवान्वित कर दिया था। ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद साल 2005 में तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'चॉकलेट' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'आशिक बनाया आपने', 'ढोल' और 'रिस्क' जैसी चुनिंदा फिल्में कीं। फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में वह इमरान हाशमी के अपोजिट थीं।
फिल्म में उन्होंने जमकर बोल्ड सीन दिए और सुर्खियां में बनी रहीं। बाद में तनुश्री ने अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और अध्यात्म की खोज में लग गईं। लोगों को समझ में नहीं आया कि जिस लड़की ने ब्यूटी पेजेंट जीतकर ग्लैमर की इंडस्ट्री में नाम कमाने और फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की थी उसे अचानक ही फिल्में छोड़कर अध्यात्म की ओर क्यों झुकना पड़ा?
4 of 8
Tanushree Dutta, Nana Patekar
- फोटो : social media
दरअसल, फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक आइटम सॉन्ग के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। नाना पाटेकर की इमेज इंडस्ट्री के अंदर काफी अच्छी है, ऐसे में उनसे पंगा लेना तनुश्री के लिए महंगा पड़ गया। इस घटना से नाना की जिंदगी पर तो कोई खास असर नहीं पड़ा लेकिन तनुश्री के लिए बॉलीवुड के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए।
बॉलीवुड की पेज 3 पार्टियों के पीछे के सच को सामने से देखकर वह सिहर उठी थीं और इस तरह की स्थिति को देखते हुए उस वक्त उन्होंने एक साल का ब्रेक लिया हालांकि इसके बाद उन्होंने 2009 में फिर से कमबैक किया लेकिन यह उनके लिए और भी खराब रहा। आखिरी बार वह 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आई थीं।