10 साल पहले हुए यौन शोषण के खिलाफ तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर से मामला उठाया तो पूरे बॉलीवुड में भूचाल सा आ गया है। जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए तनुश्री ने बताया कि उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। जहां एक ओर तनुश्री लगातार मीडिया में अपनी बात रख रही हैं, वहीं नाना पाटेकर इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अभी तक इस मामले क्या-क्या हुआ आगे की स्लाइड्स में जानें-
2 of 10
नाना पाटेकर, तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता ने 25 सितंबर को चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर नाना पाटेकर ने उनसे बदतमीजी की कोशिश की। यही नहीं जब उन्होंने इसकी शिकायत फिल्म के डायरेक्टर राकेश सारंग, प्रोड्यूसर शमी सिद्दीकी और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से की तो उनका ही उत्पीड़न किया जाने लगा। शिकायत के बाद तनुश्री दत्ता से कहा गया कि उन्हें नाना के साथ इंटीमेट सीन करना है जबकि स्क्रिप्ट में पहले से ऐसा था ही नहीं।
तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने मिरर नाउ को टेलीफोनिक इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि तनुश्री द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है और वो इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। सेट पर 200 लोग थे ऐसे में कोई किसी का यौन शोषण कैसे कर सकता है।
तनुश्री की आपबीती जानने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके समर्थन में आए हैं। इनमें सबसे पहले तनु का साथ देने वालों में स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा और फरहान अख्तर हैं। इसके बाद तो प्रियंका चोपड़ा, रवीना टंडन, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी ने तनुश्री का सपोर्ट किया, हालांकि इस मामले में अमिताभ बच्चन, सलमान खान और आमिर खान साफ-साफ कुछ भी कहने से बचते रहे।
बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ पॉलिटिकल सपोर्ट भी तनुश्री को मिलता दिखाई दिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने तनुश्री के मामले में कहा कि 'हमें #MeeToo की तरह #MeeTooIndia कैंपेन भी शुरू करना चाहिए, जिसमें कोई भी महिला कभी भी हैरेस होने पर अपने बारे में लिख कर हमें बता सकें और फिर हम उसके बारे में जांच करेंगे।'