आमिर खान, अमिताभ बच्चन स्टारर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 8 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। रिलीज होने के चंद ही घंटो बाद फिल्म ऑनलाइन लीक भी हो गई है। दिवाली के मौके पर ही साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म सरकार भी रिलीज हुई और लीक भी हो गई।
क्या 'ठग्स' की तरह ही लीक हो जाएगी '2.0', तमिल रॉकर्स की चेतावनी को मेकर्स ने कितना लिया सीरियस
अब ऑनलाइन मूवी लीक करने के लिए फेमस वेबसाइट तमिल रॉकर्स की नजर अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 पर है। फिल्म 2.0 जितना बड़ा प्रोजेक्ट है उतना ही ज्यादा खतरा है फिल्म के लीक होने का। अगर ऐसा होता है तो फिल्म को बहुत नुकसान हो जाएगा क्योंकि वेबसाइट ने अपने अनवेरिफाइड ट्विटर हैंडेल से फिल्म 2.0 के रिलीज की बात कही है।
#BREAKING
விஜயின் சர்காரை தொடர்ந்து ரஜினியின் 2Point0 திரைப்படத்தை இணையதளத்தில் வெளியிடுவோம் என தமிழ் ராக்கர்ஸ் அறிவிப்பு..!
வரும் 29ஆம் தேதி 2.0 வெளியாகவுள்ள நிலையில் தமிழ் ராக்கர்ஸின் அறிவிப்பால் பரபரப்பு..https://t.co/5wMBD3FLqB | #TamilRockers | #2Point0 @rajinikanth pic.twitter.com/n7fx6p5iEg
उन्होंने ट्वीट में लिखा है- 2.0 कमिंग सून इन तमिल रॉकर्स। बता दें कि साउथ की फिल्म सरकार भी तमिल रॉकर्स द्वारा लीक कर दी गई। फिल्म ने 2 दिन में ही 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया था लेकिन फिल्म लीक होने का असर कलेक्शन पर जरूर पड़ सकता है।
इतना ही नहीं क्रिसमस के मौके पर शाहरुख खान की फिल्म जीरो भी रिलीज हो रही है ऐसे में तमिल रॉकर्स की नजर शाहरुख की फिल्म पर भी पड़ सकती है। अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म के मेकर्स पायरेसी से बचने के लिए क्या तरकीब अपनाते हैं।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि इस वेबसाइट ने कोई फिल्म ऑनलाइन लीक की हो। रिलीज होने के बाद से फिल्मों को लीक करने का सिलसिला बरसों पुराना है। कुछ ही घंटो में लीक होने के चलते फिल्म के कलाकारों से लेकर मेकर्स तक को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।