फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamil director Seenu Ramasamy claims threat to life amid row over Muthiah Muralitharan biopic 800

निर्देशक रामासामी को मिली जान से मारने की धमकी, 'मुरलीधरन' की बायोपिक से जुड़ा है विवाद

Wed, 28 Oct 2020 06:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 28 Oct 2020 06:05 PM IST
सार

  • सीनू रामासामी ने राज्य के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी से मदद की गुहार लगाई है।
  • मुरलीधरन की जिंदगी पर आधारित फिल्म '800' के खिलाफ विरोध होने के बाद सेतुपति ने इसमें काम करने से मना कर दिया।
  • विजय सेतुपति दुनियाभर में मशहूर हैं।

विज्ञापन
Tamil director Seenu Ramasamy claims threat to life amid row over Muthiah Muralitharan biopic 800
सीनू रामासामी - फोटो : instagram: seenuramasamy

विस्तार

तमिल सिनेमा के मशहूर निर्माता-निर्देशक सीनू रामासामी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्हें यह धमकियां श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक '800' को लेकर मिल रही हैं। सीनू रामासामी ने राज्य के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं सीनू रामासामी ने यह भी कहा है कि कुछ लोग उनके और अभिनेता विजय सेतुपति के बीच में दरार लाने की कोशिश भी कर रहे हैं। सीनू रामासामी और विजय सेतुपति ने कई फिल्मों में काम किया है और दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। गौरतलब है कि मुरलीधरन की जिंदगी पर आधारित फिल्म '800' के खिलाफ विरोध होने के बाद सेतुपति ने इसमें काम करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


वहीं रामासामी तमिल सिनेमा की उन हस्तियों में से हैं जिन्होंने फिल्म में अभिनय करने से सेतुपति के मना करने पर चिंता व्यक्त की थी। जिसके बाद से उन्हें अपनी जान का खतरा लग रहा है। इस बात का जानकारी रामासामी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बुधवार को रामासामी ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे लगता है कि मेरी जान को खतरा है। मुख्यमंत्री महोदय को मेरी सहायता करनी चाहिए, तत्काल।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Tamil director Seenu Ramasamy claims threat to life amid row over Muthiah Muralitharan biopic 800
विजय सेतुपति - फोटो : file photo

मीडिया से बात करते हुए रामासामी ने कहा कि विवाद शुरू होने के दौरान सेतुपति ने उन्हें बताया था कि मुरलीधरन की बायोपिक का निर्माण करने वाली कंपनी ने खुद पीछे हटने की बात कही थी। रामासामी ने कहा कि मामला खत्म हो चुका था। बाद में उन्होंने सेतुपति से मुलाकात भी की थी। इससे पहले रामासामी ने कहा था, 'विजय सेतुपति को दुनियाभर के तमिल पसंद करते हैं जिनमें ईलम तमिल (श्रीलंका में) भी शामिल हैं, लेकिन ऐसी छवि बनाई जा रही है जैसे मैंने अभिनेता के खिलाफ बयान दिया। मुझे रात में व्हाट्सऐप कॉल और एसएमएस आ रहे हैं।'

रामासामी ने कहा, 'कॉल पर लोग मुझे धमकी दे रहे हैं। अज्ञात लोग कॉल पर गालियां दे रहे हैं।' उन्होंने कहा कि बहुत से तमिलों ने सेतुपति से फिल्म में काम न करने का 'केवल अनुरोध किया' और किसी ने उन पर दबाव नहीं डाला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विजय सेतुपति और मेरे बीच दरार पैदा करना चाहते हैं। सेतुपति को मामले की जानकारी है और उन्होंने परेशान न होने को कहा है। रामासामी ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस से करेंगे।

पढ़ें: 'बिग बॉस' में मराठी भाषा की तौहीन पर बवाल, पब्लिक का गुस्सा देख कंपनी ने मांगी सरकार से माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed