करीब एक साल पहले शुरू हुए मीटू मूवमेंट की चपेट में कई बड़े नाम आए। बॉलीवुड ही नहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों और मॉडल ने खुद के साथ हुई बदसलूकी का खुलासा किया। मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता विनायकन पर भी मीटू मूवमेंट के दौरान आरोप लगा था।
2 of 5
Vinayakan
- फोटो : Instagram
विनायकन पर एक मॉडल मृदुला देवी ने फोन पर अपशब्द और अभद्रता से बात करने का आरोप लगाया था। मृदुला की शिकायत के बाद बीते जून महीने में विनायकन को गिरफ्तार कर लिया गया था हालांकि बाद में वो जमानत पर रिहा हो गए लेकिन विनायकन की मुश्किलें अब बढ़ती हुई दिख रही हैं।
3 of 5
Vinayakan
- फोटो : Instagram
कालपेटा (Kalpetta) पुलिस ने मामले में अब विनायकन के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को विनायकन के कॉल रिकॉर्ड्स मिले हैं जिसमें वो मृदुला और उनकी मां से बदतमीजी से बात कर रहे हैं और गालियां दे रहे हैं।
4 of 5
vinayakan
- फोटो : social media
पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसने विनायकन को एक कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया तो अभिनेता ने उनके साथ अभद्र तरीके से बात करनी शुरू कर दी। गौरतलब है कि विनायकन के इस अभद्र व्यवहार से आहत होकर महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा था।
5 of 5
Vinayakan
- फोटो : Instagram
विनायकन मलयालम फिल्मों के अलावा कई तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अच्छी एक्टिंग की वजह से उन्हें साउथ सिनेमा से जुड़े कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है। विनायकन ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बतौर डांसर की थी। शुरुआत में उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में अपने डांस से पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Maanthrikam से की थी।
खराब तबीयत के बीच अमिताभ ने शेयर की अस्पताल की तस्वीर, देखकर फैंस करने लगे दुआ